बच्चे चाहे बाहर हों या फिर घर पर उन्हें हमेशा खाने में कुछ नया और स्पेशल ही चाहिए होता है। उनको हमेशा मजेदार और टेस्टी चीजें खाना ही पसंद होती हैं। इसलिए वो रोजाना कुछ नया ट्राई करने की जिद करते हैं। ऐसे में बाहर से मंगवाने की बजाय अगर आप उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए घर पर कुछ स्पेशल बनाएंगी तो ये उनके हेल्थ के लिए भी अच्छा होगा।
View this post on Instagram
इवनिंग स्नैक्स में आप रोल तैयार कर सकते हैं, जिन्हें बहुत कम टाइम में तैयार किया जा सकता है। साथ ही, घर पर तैयार रोल्स हाइजीनिक और हेल्दी भी होते हैं। आप चाहें तो अपनी बची हुई रोटी से भी रोल बनाकर रेडी कर सकते हैं। मगर वो बात नहीं होती, रोल को बनाने के लिए परफेक्ट आटे से लेकर फिलिंग तैयार करना बहुत जरूरी है।
अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपकी फ्रैंकी अच्छे नहीं बनेंगे। ऐसे में अगर आप घर पर परफेक्ट फ्रैंकी बनाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आपको बस हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।
आटे में नमक का करें इस्तेमाल
फ्रैंकी बनाने के लिए जरूरी है कि आटे को सही तरीके से गूंथना। आटा रोटी की तरह की गूंथा जाता है, लेकिन रोल को स्मूथ बनाने के लिए कई लोग दही का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करना ठीक नहीं है, क्योंकि कई बार आटे शाम तक रखना पड़ जाता है या फ्रैंकी को एक दिन बाद खाया जाता है।
अगर आपने दही का इस्तेमाल किया होगा, तो रोल से बदबू आने लगती है और सारी मेहनत बेकार हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप आटे में दही की जगह नमक का इस्तेमाल करें। नमक से आटा स्मूथ भी बनेगा और रोल ज्यादा ज्यादा सख्त भी नहीं बनेगा।
आटे को खट्टा बनाने के लिए सिरका आएगा काम
पहली टिप में हमें आपको आटे में दही डालने से मना किया है। ऐसे में आटे में खट्टापन लाने के लिए क्या किया जाए। इस समस्या से निपटने के लिए आप सिरका इस्तेमाल कर सकते हैं। सिरका एक ऐसा नेचुरल इंग्रेडिएंट्स है, जिसका इस्तेमाल खट्टास के लिए किया जाता है।
हालांकि, सिरके का इस्तेमाल नान, पराठे, या दोसा जैसे व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। सिरके आटे को जल्दी फुलाने में मदद करता है, जिससे खासकर रोटियों या पराठों को क्रिस्पी बनाया जा सकता है। अगर आप आटे को खट्टा बनाने के लिए सिरके का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें।
सामग्री
- 1 कप- आटा
- 2 चम्मच- सिरका
- जरूरत के हिसाब से- पानी
विधि
- एक कप आटे को एक कटोरे में डालें।
- अब सिरका को आटे पर डालें।
- थोड़ा-सा पानी डालें। आटा और सिरका को मिलाने के लिए पानी का इस्तेमाल करें।
- अब आटे को एक बारीक गोलाई में लपेटें और ढक दें।
- 10-15 मिनट तक आटा ढककर छोड़ दें।
- आटा तैयार है। आप अब इसकी फ्रैंकी तैयार कर सकते हैं।
आटा गूंथने के बाद डालें तेल
अक्सर लोग फ्रैंकी का आटा गूंथते वक्त तेल का इस्तेमाल करते हैं। मगर आप ऐसा न करें, क्योंकि अगर आटा गूंथते वक्त तेल डाला जाता है तो यह सख्त हो जाता है। वहीं, अगर आप आटा गूंथने के बाद तेल डालेंगे, तो इसमें लचक आएगी और फ्रैंकी की रोटी सख्त बनेगी।
तेल डालने के बाद आटे को फिर से हाथों से मिलाएं। मगर ध्यान रखें इसमें ज्यादा न हिलाएं, वर्ना आटा बहुत सख्त हो जाएगा और इसकी रोटी बनाना बहुत मुश्किल हो जाएगा।
गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल
अगर आप उनमें से एक हैं, जिनके द्वारा गूंथा हुआ आटा कुछ देर बाद सख्त हो जाता है? तो यह टिप आपके लिए काम आ सकती है, इसके लिए आपको गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर आटा गूंथें। इस तरह आपका गूंथा हुआ, आटा बहुत ही ज्यादा सॉफ्ट रहेगा और रोटी भी सॉफ्ट बनेगी।
गुनगुना पानी थोड़ा-थोड़ा करके आपको आटे में डालना होता है। इसके साथ ही हल्के हाथों से गूंथना है। यह आटा काफी सॉफ्ट होगा और अगर आपको लंच आदि के लिए फ्रैंकी बना रहे हैं, तो रोटियां काफी समय तक सॉफ्ट रहेंगी।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों