सर्दियों में क्रिस्पी मूंग दाल डोसे का मजा लें, जानें हेल्दी रेसिपी

डोसा एक साउथ इंडियन डिश है। टेस्टी, क्रिस्पी और हेल्दी होने के कारण बड़े ही नहीं बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाते हैं। डोसा अलग-अलग तरीके और चीजों के कॉम्बिनेशन से तैयार किया जाता है। चावल और उड़द की दाल से बना डोसा तो आपने कई बार खाया होगा। लेकिन आज हम रेसिपी ऑफ द डे पर आपके लिए हेल्दी डोसा की रेसिपी लेकर आए हैं। जी हां हम मूंग के दाल के टेस्टी और हेल्दी डोसे के बारे में बता रहे हैं। मूंग दाल चीला और हलवा की तरह ही मूंग दाल डोसा भी स्वादिष्ट होता है। आप इसे आसानी से घर में बना सकती हैं। आइए इसकी आसान रेसिपी के बारे में जानें।
क्रिस्पी मूंग दाल डोसा Recipe Card
सर्दियों में गर्मागर्म मूंग दाल हेल्दी डोसे का मजा लें
Ingredients
- मूंग की दाल- 1/2 कप
- चावल- 3 बड़े चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- प्याज- 1
- हरी मिर्च-2
- हरा धनिया- जरूरतनुसार
- तेल- 3 बड़े चम्मच
- उबले आलू- 2
- टमाटर- 1
- साबुत लाल मिर्च- 2
- सरसों- 1 छोटी चम्मच
- करी पत्ता- 10
- हल्दी- 1/2 छोटी चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले मूंग की दाल और चावल को कुछ घंटों के लिए भिगो दें।
- Step 2:
फिर मूंग की दाल और चावल को अच्छी तरह से बारीक पीस लें।
- Step 3:
डोसे की स्टफिंग बनाने के लिए आलू, प्याज और टमाटर को अच्छी तरह से भून लें।
- Step 4:
नॉन स्टिक तवे को गर्म करके बैटर डालकर फैलाकर सेंक लें।
- Step 5:
जब बैटर गोल्डन हो जाए तो उसमें आलू की स्टफिंग डाल दें।
- Step 6:
पका मूंग की दाल का हेल्दी, टेस्टी और क्रिस्पी डोसा तैयार है।
बनाने का तरीका
- डोसा बनाने के लिए सबसे पहले मूंग की दाल और चावल को पानी से अच्छी तरह से धोकर 4 से 5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। फिर दोनों चीजों को मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें।
- फिर मिक्सी में मूंग की दाल, चावल हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे अच्छी तरह से पीस लें। आपका मूंग की दाल के डोसे का बैटर तैयार है।
- दूसरी तरफ आप डोसे की स्टफिंग बनाने के लिए सबसे उबले आलू को मैश कर लें। फिर कड़ाही में हल्का सा तेल लेकर उसमें साबुत लाल मिर्च, करी पत्ता और सरसों डालें। जब वह हल्का सा भून जाए तो उसमें प्याज डालकर कुछ देर के लिए भूनें।
- फिर इसमें टमाटर, नमक, हरी मिर्च और हल्दी डालकर थोड़ी देर के लिए ढककर रख दें। जब टमाटर हल्के गल जाए तो उसमें आलू डालकर अच्छी तरह से भूनें। आपकी डोसे की स्टफिंग तैयार है।
- फिर एक नॉन स्टिक तवे को स्लो आंच पर हल्का गर्म करें। जब तवा गर्म हो जाए तो तवे पर मूंग दाल का बैटर डालकर बड़े चम्मच से बैटर को गोल पतला फैलाकर पकाएं। आपको इसे स्लो आंच पर ही पकाना होगा।
- स्लो आंच पर बैटर को नीचे से गोल्डन होने तक सेक लें और किनारे पर तेल डालें ताकि यह आसानी से तवे पर से हट जाए। जब डोसा नीचे से गोल्डन हो जाए तो उसे फोल्ड करने से पहले उसमें आलू की स्टफिंग डाल दें। फिर सर्विंग प्लेट में निकाल लें।
- आपका मूंग की दाल का हेल्दी, टेस्टी और क्रिस्पी डोसा तैयार है। आप इसका मजा सांभर, नारियल की चटनी, हरी धनिए की चटनी या टोमेटो केचप के साथ ले सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।