खीरा कढ़ी बनाने की यह आसान रेसिपी नहीं जानते होंगे आप

कढ़ी हर घर में पसंद की जाती है, जिसे अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है जैसे- गुजराती कढ़ी, पंजाबी कढ़ी, फुल्का कढ़ी, पान कढ़ी आदि। हर कढ़ी का स्वाद अलग होता है जैसे पंजाब में कढ़ी थोड़ी स्पाइसी बनाई जाती है, जिसे चावलों के साथ सर्व किया जाता है। इसे रोटी और नान के साथ भी परोसा जाता है।
मगर कई लोग कढ़ी को सिर्फ इसलिए बनाना पसंद नहीं करते हैं क्योंकि इसके पकौड़े बनाने में काफी वक्त लगता है। अगर आपके साथ ऐसा है तो अब कढ़ी के लिए पकोड़े बनाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपके लिए खीरा कढ़ी बनाने की विधि लेकर आए है। इसकी मदद से आपको कढ़ी बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।
खीरा कढ़ी Recipe Card
इन ट्रिक्स से तैयार करें खीरे की कढ़ी।
Ingredients
- खीरा- 1 (कद्दूकस किया हुआ)
- दही- 1 कप
- बेसन- आधा कप
- करी पत्ता- 2
- हरी मिर्च- 3
- राई- 1 छोटी चम्मच
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- तेल- 3 चम्मच
- हींग- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तड़का लगाने के लिए
- तेल- 3 चम्मच
- लाल साबुत मिर्च- 3
- राई- आधा छोटा चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार कर लें।
- Step 2:
फिर उसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं।
- Step 3:
दही को फेंट लें और पतीली में डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं।
- Step 4:
लगभग 20 मिनट तक कढ़ी को गाढ़ा होने तक पकाएं।
- Step 5:
बस आपकी कद्दूकस किए हुए खीरे की कढ़ी बनकर तैयार है।
आपको बस कद्दूकस किए गए खीरे का इस्तेमाल करना होगा और बेसन की कढ़ी बनाकर पकाना होगा। तो देर किस बात की आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि क्या है।
विधि

- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार कर लें। फिर एक बाउल में बेसन को छानकर रख लें। साथ ही, खीरे के छिलके उतारकर कद्दूकस कर लें।
इसे जरूर पढ़ें- रेस्टोरेंट जैसी स्मूदी बनाने के ये टिप्स नहीं जानते होंगे आप
- फिर उसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं। जब खीरा पकने लगे तो उसमें हल्दी पाउडर, नमक और हींग डालकर खुशबू आने दें।
- इस दौरान दही को एक बाउल में डालकर फेंट लें। फिर पानी डालकर दही को अच्छी तरह से मथें और इस घोल को पतीली में डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं।
इसे जरूर पढ़ें- गैस के खाने में लाना चाहती हैं गांव जैसा चूल्हे वाला सौंधापन? आजमाएं ये ट्रिक
- लगभग 20 मिनट तक कढ़ी को गाढ़ा होने तक पकाएं। फिर पके हुए खीरे डालकर बचे हुए सभी मसाले डाल दें। कुछ देर ढककर पकाएं और गैस बंद कर दें।
- बस आपकी कद्दूकस किए हुए खीरे की कढ़ी बनकर तैयार है, जिसे रोटी के साथ सर्व किया जा सकता है। (3 तरह की कढ़ी बनाएं)
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।