घर पर ऐसे तैयार करें गूलर की स्वादिष्ट सब्जी, खाते ही उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान

अगर आप बाजार में मिलने वाली सब्जियों को खा-खाकर थक गई है, तो आप देसी फल यानी गूलर की सब्जी बनाकर ट्राई कर सकती हैं। यह न सिर्फ स्वाद में बेहतर होती है बल्कि हेल्दी भी होता है। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

 
gular ki sabji tips

रोजाना खाने में क्या बनाए जाए, इसे लेकर अक्सर महिलाएं परेशान रहती है। मसला खाना बनाने को लेकर नहीं बल्कि रोजाना एक जैसा खाना खाकर बोर होना है। बाजार में आपको आलू, अरबी, लौकी, तुरई, टिंडा और हरी सब्जियों में पालक, बथुआ, सोया-मेथी है। घर के बुजुर्ग एक बार इन सब्जियों को खा भी लेंगे। लेकिन बच्चों को खिलाना मु्श्किल होता है। अगर आप इन सब्जियों को रोज-रोज पका कर थक गई हैं, तो आज देसी फल गूलर की सब्जी बनाकर ट्राई कर सकती हैं। यह फल स्वाद के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी काफी फायदेंमंद है। यह फल आपको गांव में आसानी से मिल जाएगा। इस लेख में आज हम आपको गूलर की सब्जी की स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहे हैं।

गूलर की सब्जी बनाने की तरीका

  • गूलर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले गूलर को धुलकर अच्छे से साफ कर लें।
  • ध्यान रखें कि गूलर पका या खराब न हो। साथ ही इसे काटकर इसके बीच के बीज यानी रेशे को हटा दें।
  • अब गूलर के टुकड़ों को पानी में डालकर पकने के लिए रख दें।
Gular ki Sabji kaise Banaye
  • हाथ से दबाते हुए देखें कि गूलर अच्छे से कुक हो गया है या नहीं।
  • इसके बाद गूलर को छानकर दूसरे बर्तन में निकालकर पानी सूखने के लिए रख दें।
  • दूसरी तरफ प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और टमाटर के बारीक टुकड़े काट लें
  • इसके बाद कहाड़ी में तेल डालकर गर्म कर लें।
  • तेल गर्म होने के बाद जीरा, लहसुन, हरी मिर्च को कुछ सेकंड के लिए चलाएं।
  • इसके बाद बारीक कटी प्याज डालकर लाइट ब्राउन होने तक भूनें।
  • अब इसमें सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके कटे हुए टमाटर डालकर नरम होने तक चलाएं।
  • आखिर में उबले हुए गूलर डालकर मसाले में अच्छी तरह चलाते हुए मिलाएं।
  • इसके बाद सब्जी को प्लेट से ढककर 4-5 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें।
  • गैस बंद कर दें। अब आपकी टेस्टी गूलर की सब्जी बनकर तैयार है।
Gular ki sabji recipe
  • आप चाहें, तो इसे ग्रेवी वाली भी सकती हैं।
  • बनाते समय ध्यान रखें ये बातें
  • गूलर का चुनाव करते समय साइज का ध्यान रखें।
  • अधपके या चोटिल गूलर को न लें।
  • गूलर को काटने से पहले हल्के गुनगुन पानी से धुल लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

गूलर की सब्जी Recipe Card

गूलर की सब्जी बनाने का तरीका
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :60 min
  • Preparation Time : 30 min
  • Cooking Time : 10 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Main Course
  • Calories: 100
  • Cuisine: Indian
  • Author: Priyanka Yadav

सामग्री

  • गूलर – 500 ग्राम
  • प्याज – 2
  • टमाटर – 4
  • जीरा – 1/2 टी स्पून
  • अदरक – 1 इंच टुकड़ा
  • लहसुन – 3-4 कलियां
  • हल्दी – 1/2 टी स्पून
  • धनिया पाउडर – 2 टी स्पून
  • हरी मिर्च – 2
  • काली मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
  • तेल – जरुरत के मुताबिक
  • नमक – स्वादानुसार

विधि

  • Step 1 :

    गूलर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले गूलर को धुलकर अच्छे से साफ करके काट लें।

  • Step 2 :

    अब गूलर के टुकड़ों को पानी में डालकर पकने के लिए रख दें।

  • Step 3 :

    इसके बाद गूलर को छानकर दूसरे बर्तन में निकालकर पानी सूखने के लिए रख दें।

  • Step 4 :

    इसके बाद कहाड़ी में तेल डालकर गर्म कर लें।

  • Step 5 :

    तेल गर्म होने के बाद जीरा, लहसुन, हरी मिर्च को कुछ सेकंड के लिए चलाएं।

  • Step 6 :

    इसके बाद बारीक कटी प्याज डालकर लाइट ब्राउन होने तक भूनें।

  • Step 7 :

    अब इसमें सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके कटे हुए टमाटर डालकर नरम होने तक चलाएं।

  • Step 8 :

    आखिर में उबले हुए गूलर डालकर मसाले में अच्छी तरह चलाते हुए मिलाएं।

  • Step 9 :

    इसके बाद सब्जी को प्लेट से ढककर 4-5 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें।

  • Step 10 :

    गैस बंद कर दें। अब आपकी टेस्टी गूलर की सब्जी बनकर तैयार है।