सर्दियों में घर में सिर्फ 10 मिनट में गाजर की बर्फी बनाएं

सर्दियों के मौसम में गाजर का हलवा देखकर किसी के भी मुंह में पानी आ जाता है। यूं तो गाजर से बहुत सारी चीजें जैसे हलवा, खीर, सूप, पराठा, केक आदि बनाया जा सकता है। लेकिन गाजर का हलवा विशेष रूप से सभी को बहुत पसंद आता है। अगर हम आपको कहें कि गाजर की बर्फी हलवे से भी ज्यादा टेस्टी होती है तो मुझे विश्वास है कि आप इसकी रेसिपी जरूर जानना चाहेंगी। इसलिए आज हम आज रेसिपी ऑफ द डे में आपके लिए गाजर की बर्फी की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप कुछ अलग डेजर्ट रेसिपी की खोज में हैं तो गाजर की बर्फी आपके लिए परफेक्ट है। इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है और गाजर की बर्फी इतनी टेस्टी होती है कि बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी बेहद पसंद आती है। आइए इसकी आसान रेसिपी के बारे में जानें।
गाजर की बर्फी Recipe Card
सर्दियों में गाजर की बर्फी घर में कुछ मिनटों में बनाएं
Ingredients
- गाजर- 1 किलो
- कंडेंस्ड मिल्क- 1 कप
- चीनी- 100 ग्राम
- नारियल का भूरा- 100 ग्राम
- बादाम- 10
- काजू- 10
- पिस्ता- 10
- घी- 3 चम्मच
- इलायची-5
Step
- Step 1:
गाजर की बर्फी बनाने के लिए कढ़ाई में थोड़ा घी डालें।
- Step 2:
इसके बाद कद्दूकस की हुई गाजर डालें और तब तक हिलाएं जब तक सारी नमी सोख न लें।
- Step 3:
अब चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। फिर इलायची पाउडर डालकर हिलाएं।
- Step 4:
फिर कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलाएं। गाजर के गाढ़ा होने तक पकाएं।
- Step 5:
मिश्रण को आंच से उतारें और घी लगी ट्रे में डालें। एक स्पैटुला का इस्तेमाल करके समान रूप से फैला लें।
- Step 6:
ऊपर से बादाम और पिस्ता डालें।
- Step 7:
कुछ देर सेट होने के लिए रख दें। फिर कुछ मिनटों के बाद बाहर निकालें और बर्फी के टुकड़ों में काट लें।
- Step 8:
आपकी टेस्टी गाजर की बर्फी तैयार है। सर्दियों में इसका पूरा मजा लें।
- Step 9:
आपकी टेस्टी गाजर की बर्फी तैयार है। सर्दियों में इसका पूरा मजा लें।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह से धोकर कद्दूकस कर लें और सभी ड्राई फ्रूट्स यानि बादाम, काजू और पिस्ता को बारीक-बारीक काट लें। इलायची को अच्छी तरह से पीस लें।
- फिर एक कढ़ाई को गैस पर रखकर उसमें गाजर डालकर थोड़ी देर के लिए अच्छी तरह से भूनें। जब गाजर भून जाए तो इसमें चीनी डालकर मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। 2 मिनट के बाद चीनी पिघलने लगेगी औऱ गाजर में से पानी निकलने लगेगा।
- जब तक पानी सूख ना जाए तब तक़ इसे चलाते रहें और मीडियम आंच पर ही रखें। फिर इसमें नारियल का भूरा और कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालें औऱ अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालकर 5 मिनट मिलाते हुए पकाएं। जब यह ड्राई होने लगे तो आंच बंद कर दें।
- फिर एक थाली में हल्का सा घी लगाएं और इस मिश्रण को फैलाकर उसपर डाल दें। ऊपर से इस पर कटा हुआ काजू और बादाम डाल दें। कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ठंडा होने के बाद इसे बर्फी के आकार में चकोर काट लें। आपकी टेस्टी और हेल्दी गाजर की बर्फी तैयार है। गाजर के साथ-साथ कंडेंस्ड मिल्क बहुत मीठा होता है। अगर आपको हल्का मीठा पसंद है तो इसमें आपको चीनी डालने की जरूरत नहीं होती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।