image

Karwa Chauth Vastu Upay 2025: दिशा बदलेगी किस्मत, करवा चौथ पर सरगी से कथा तक जानें कौन सी दिशा है शुभ

करवा चौथ के दिन करवा चौथ पर सरगी से कथा को करने के लिए दिशा का खास ध्यान रखें। इससे आपके व्रत में किसी तरह की परेशानियां नहीं आएंगी। साथ ही आपका वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा।
Editorial
Updated:- 2025-10-09, 13:16 IST

Vastu Tips: हिंदू धर्म में करवा चौथ का अहम महत्व होता है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। साथ ही करवा माता की पूजा करती हैं, लेकिन इससे पहले सरगी और करवा चौथ की व्रत कथा भी पढ़ी जाती है। यह व्रत में बेहद महत्वपूर्ण होती है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है।, लेकिन करवा चौथ पर सरगी से लेकर कथा पढ़ने के लिए आपको सही दिशा का खास ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपके वैवाहिक जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। इन दिशाओं के बारे में एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने बताया है, जिसको ध्यान में रखना आपके लिए भी जरूरी हो जाता है।

करवा चौथ पर सरगी ग्रहण करने की शुभ दिशा

वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार, करवा चौथ पर सरगी ग्रहण करते समय सही दिशा का ध्यान रखना शुभ होता है। इससे आपके व्रत की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ होती है। इस बार आप करवा चौथ पर सरगी करते समय उत्तर दिशा में बैठें इस दिशा में बैठकर सरगी ग्रहण करने से धन, सौभाग्य और मानसिक शांति मिलती है। वहीं आप पूर्व दिशा का भी चयन कर सकती हैं। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाती है और मंगल परिणाम प्राप्त होता है।

the-first-sargi

पूजा के लिए शुभ दिशा

करवा चौथ की पूजा और कथा का समय दिन और रात के चौघड़िया मुहूर्त पर निर्भर करता है। पूजा करते समय सही दिशा का चयन करना भी जरूरी होता है। वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आप सही दिशा में बैठकर पूजा और कथा करती हैं, तो ऐसे में भाग्य और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। जीवन में नयी शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा लाती है। उत्तर-पूर्व दिशा अहम मानी जाती है।

2 - 2025-10-09T124314.605

इसे भी पढ़ें: क्या अविवाहित लड़कियां रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत? पंडित जी से जानें सही उत्तर

कथा सुनते समय दिशा का महत्व

कथा सुनना करवा चौथ व्रत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सही दिशा में कथा सुनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्रत का फल प्राप्त होता है। कथा सुनते समय महिलाएं उत्तर-पूर्व दिशा में बैठ सकती हैं, जिससे मन शांत रहता है और पूजा का प्रभाव बढ़ता है।

1 - 2025-10-09T124316.118

इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth 2025 Shubh Muhurat: 10 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

ज्योतिष में दिशाओं का सीधा संबंध ग्रहों और नक्षत्रों से जुड़ा होता है। सही दिशा में पूजा, सरगी और कथा करने से ग्रहों का शुभ प्रभाव प्राप्त होता है, जिससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। करवा चौथ पर भी आप इन दिशाओं का ध्यान जरूर रखें। इससे आपको शुभ फल प्राप्त होगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit-Freepik, herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;