गर्मियों का मौसम है और इस समय दही को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। दही और लस्सी के बिना तो जैसे गर्मियां अधूरी सी लगती हैं। अधिकतर लोग इसे घर में ही जमाना पसंद करते हैं। बाजार से लाए हुए दही की बात करें तो वो भी कई दिनों तक फ्रिज में रखकर स्टोर किया जाता है। पर कई बार या तो दही अधिक खट्टा हो जाता है या फिर अगर घर पर जमाया जाए तो ये ठीक तरह से जम नहीं पाता। ऐसे में क्या किया जाए?
तो चलिए आज आपको ये बताते हैं कि किस तरह से आप बिगड़े हुए दही को ठीक कर सकते हैं। हम आपको अलग-अलग ट्रिक्स बताएंगे जिसमें दही को जमाने से लेकर, दही का खट्टापन कम करने और खट्टे दही को इस्तेमाल करने तक के काम में आपको मदद मिल सकती है।
1. खट्टे दही को सही करने का आसान तरीका-
अगर दही बहुत ज्यादा खट्टा हो गया है और आप इसको इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं तो उसे कम खट्टा करने के लिए एक छोटी सी ट्रिक अपनाई जा सकती है। इसके लिए बस आपको थोड़ा इंतज़ार करना होगा और थोड़ा दूध चाहिए होगा।
इसे जरूर पढ़ें- दही को दो-तीन दिन से ज्यादा फ्रिज में स्टोर करने के ट्रिक्स, नहीं आएगी बदबू
क्या करें-
- एक कांच के या फिर मिट्टी के बर्तन में दही डालें और उसके साथ दही से 1.5 गुना गुनगुना दूध डाल दें।
- अनुपात ऐसा ही रखना है, इससे ज्यादा में दही खराब हो जाएगा और कम में दही का खट्टापन दूर नहीं होगा।
- अब आप इसे ढक कर एक रात के लिए छोड़ दें।
- आप सुबह पाएंगे कि आपका दही बहुत ही अच्छी तरह से जम गया होगा।
- दूध का तापमान ना बहुत ज्यादा गर्म और ना बहुत ज्यादा ठंडा होना चाहिए।

2. अगर दही ठीक से नहीं जमा है तो उसे कैसे सही करें-
अगर आपका दही पानी वाला जमा है और उसकी कंसिस्टेंसी बहुत ज्यादा ग्रेनी हो रही है तो आप उसके लिए मस्लिन क्लोथ का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर वो नहीं हो तो आप कॉटन का कपड़ा लें।
आपको दही को छानना है। अगर ज्यादा पानी वाला दही जमता है तो उसका पानी निकाल कर हंग कर्ड बनाया जा सकता है। दही को कपड़े की मदद से छान लें और फिर इसे कपड़े में ही बांधकर इसे कहीं टांग दें। आपको एक ही घंटे में बढ़िया हंग कर्ड मिल जाएगा। ध्यान ये रखें कि कपड़ा मस्लिन या कॉटन का ही होना चाहिए। कॉटन यूज कर रहे हैं तो उसे डबल रैप करें क्योंकि इसकी वीव्स से दही बाहर भी निकल सकता है।
Recommended Video
इसे जरूर पढ़ें- दही जमाते समय ध्यान रखें बस ये 3 ट्रिक्स, आपको मिलेगा तीन अलग तरह का Curd
3. खट्टे दही को इस्तेमाल करने के तरीके-
अगर आपके पास खट्टा दही है और आप उसे इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं तो उससे ये चीज़ें की जा सकती हैं-
- खट्टे दही की कढ़ी बनाई जा सकती है।
- खट्टे दही का इस्तेमाल मसाला छाछ बनाने के लिए भी किया जा सकता है।
- सूजी में खट्टा दही डालकर इंस्टेंट इडली बैटर बनाया जा सकता है।
- DIY फेस पैक में खट्टे दही का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- आप खट्टे दही को जामन के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे आगे और दही जमाया जा सकता है।
- खट्टे दही से साउथ इंडियन दही चावल बनाया जा सकता है।
दही से जुड़े ये हैक्स आपको कैसे लगे ये हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Indiamart/ Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।