सिर्फ पांच सामग्री से बना सकते हैं होममेड क्रीमी चीज़, नोट करें रेसिपी

चीज़ आजकल बहुत से डिश और रेसिपी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों को चीज खूब पसंद होता है। इस लेख में हम आपको चीज बनाने की बहुत ही सरल विधि बताएंगे वो भी मात्र 5 सामग्री से। 
Updated:- 2023-06-02, 18:01 IST
 ingredient cream cheese recipe

बच्चों से लेकर बड़ों को सैंडविच और पिज्जा के साथ चीज़ खाना बहुत पसंद होती है। चीज खाना तो बच्चों को खूब पसंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार से महंगे दामों में चीज़ खरीदने के बजाए आप घर पर ही टेस्टी क्रीमी चीज बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बस पांच सामग्री की जरूरत होगी। कुछ ही समय में आप बहुत ही आसानी से क्रीमी चीज बना सकते हैं। बच्चे हो या बड़े जब भी रेस्तरां या कैफे जाते हैं तो मेनू में उनकी नजर अक्सर चीज़ वाले डीश की तलाश करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए एक स्पेशल और सरल रेसिपी लेकर आए हैं, जिससे आप बहुत ही आसानी से घर पर क्रीमी चीज बना सकते हैं।

सामग्री

how to make creamy cheese

  • दूध- 1 लीटर
  • नमक
  • सिरका
  • फ्रेश क्रीम
  • 2-3 चीज क्यूब

क्रीमी चीज़ बनाने की विधि

creamy cheese recipe

  • दूध को उबाल लें और उसमें नमक, विनेगर और फ्रेश क्रीम डालें। जब यह अच्छे से फट जाए तब इसे ठंडा होने के लिए रखें।
  • जब फटी हुई दूध यानी छेनी ठंडी हो जाए तो इसे एक कॉटन या मसलन के कपड़े में ट्रांसफर करें।
  • अब इस छेना को ठंडे पानी से साफ धो लें ताकी सिरके का खट्टापन धूल जाए।
  • धोने के बाद इसे अच्छे से निचोड़ लें ताकी छेना से पानी निकल जाए।
  • अब छेना (स्पंजी छेना रसगुल्ला रेसिपी) को मिक्सर जार में डालें और 1 चम्मच नमक और दो चीज क्यूब डालकर अच्छे से ब्लेंड करें।
  • इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक ये एक स्मूथ पेस्ट में कन्वर्ट न हो जाए।
  • जब यह क्रीमी चीज मिक्सी में पीस जाए तो इसे कांच के ग्लास कंटेनर में स्टोर करें।
  • इसे फ्रीज में ढक्कन लगाकर स्टोर करें।

इसे भी पढ़ें: क्यों है ट्रफल की कीमत लाखों में, जानें इसके महंगे होने का कारण

टिप्स

easy cheese recipe

  • सिरका न होने पर आप नींबू (नींबू स्टोर करने के टिप्स) के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नमक ज्यादा न डालें नहीं तो चीज़ नमकीन हो जाएगा।
  • इसे ढक्कन लगाकर ही फ्रीज में रखें नहीं तो ये ऊपर से सूख जाएंगे।
  • बेहतर टेस्ट के लिए मिक्सी में पीसने से पहले 2 चम्मच दूध मिलाएं।
  • आप इस होममेड क्रीमी चीज़ का इस्तेमाल सैंडविच (सैंडविच रेसिपी) और चीज़ बॉल जैसे रेसिपी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्राइड मंथ सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये LGBTQ फ्रेंडली कैफे

मात्र पांच सामग्री से आप घर पर क्रीमी चीज बना सकते हैं। यह रेसिपी पसंद आई तो हमें कमेंट कर बताएं। यदि यह लेख पसंद आई हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image credit- FreePik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।