घर पर बनाना चाहती हैं स्पंजी रसगुल्ला तो ध्यान रखें ये 5 बातें

स्पंजी और सॉफ्ट रसगुल्ला खाना किसे पसंद नहीं। त्योहार हो या फिर कोई फंक्शन, ज्यादातर लोग छैने का स्पंजी रसगुल्ला खाना पसंद करता हैं। हालांकि, कुछ लोग इसे घर में भी बना लेते हैं। कई लोगों की शिकायत होती है कि वह जब भी छेने का रसगुल्ला बनाते हैं, वह स्पंजी और सॉफ्ट नहीं बन पाता है। कई बार यह इतना हार्ड हो जाता, कि स्वादिष्ट होने के बावजूद भी खाने का मन नहीं करता। इसकी वजह बनाने का तरीका ही नहीं बल्कि इंग्रेडिएंट्स भी हो सकते हैं।
कई बार ऐसा होता है, जब रसगुल्ला स्वादिष्ट तो लगता है, लेकिन सॉफ्ट और स्पंजी नहीं होने की वजह से लोग उसे दोबारा खाना पसंद नहीं करते हैं। अगर आप के साथ यह समस्या अक्सर होती है तो आज हम बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स, जिसे आप छैने का रसगुल्ला बनाते वक्त जरूर ट्राई करें।
गर्म दूध में ना डाले नींबू का रस

छैना का रसगुल्ला(रसगुल्ला रेसिपी) बनाने के लिए सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि दूध अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए। गाय या फिर भैंस का प्योर दूध लें, मिलावटी दूध में छैना अच्छी तरह नहीं फटता। अब दूध को फाड़ने के लिए आपको उसे अच्छी तरह उबालना होगा। इसके बाद गैस बंद कर दें और 2 से 3 मिनट तक दूध को ऐसे ही छोड़ दें। इस दौरान नींबू का रस निकालकर एक कटोरी में रख लें। अब दूध में एक-एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और फिर उसे चम्मच से चलाएं। नींबू का रस धीरे-धीरे दूध में मिक्स करना है और जब यह फटना शुरू कर दे तो रस मिक्स करना बंद कर दें।
इसे भी पढ़ें:गैस चूल्हे के पाइप को साफ करने का आसान तरीका
एक साथ मिक्स ना करें नींबू का रस

एक साथ सारे नींबू का रस मिक्स करने की गलती ना करें, इससे छैना खट्टा हो जाएगा और सख्त हो सकता है। दूध फटने के बाद इसे 2 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर एक साफ कपड़े से इसे छान लें। अगर आप नींबू का खट्टापन हटाना चाहती हैं तो कपड़े में पानी से इसे धो लें और फिर रैप कर दें। कपड़े से छैना को निचोड़कर सारा पानी निकाल लेना है और उसे एक बर्तन में रख दें।
परफेक्ट डो तैयार करें

परफेक्ट डो तैयार करने के लिए छैना को एक बर्तन में निकालकर करीबन 4 से 5 मिनट तक अच्छी तरह मसलना है। 4 से 5 मिनट तक मसलने के बाद डो बिल्कुल सॉफ्ट हो जाता है। हालांकि, कुछ लोग डो में मैदा, सूजी या फिर कॉर्न फ्लोर मिक्स करते हैं। अगर आप भी चाहें तो मिक्स कर सकती हैं, लेकिन इसके बिना भी रसगुल्ला सॉफ्ट और स्पंजी बनाया जा सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि डो बिल्कुल चिकना होना चाहिए। कई लोगों की शिकायत होती है छैना फट जाता है, इसका मतलब है कि डो सही नहीं है। ऐसी स्थिति में आपको छैना के डो को कुछ देर यानी 4 से 5 मिनट तक और मसलना है। फिर इसकी लोई बनाकर तैयार कर लें।
पकाने का तरीका भी हो सही

छैना को पकाते वक्त ध्यान रखें कि चाशनी सही हो। ऐसे में अगर आप एक कप चीनी ले रही हैं तो उसमें 3 कप पानी मिक्स करें। जब चाशनी में उबाल आने लगे तो गैस का फ्लेम हाई कर दें और एक एक कर छैना को उसमें डालें। इसके बाद आपको यह ध्यान रखना होगा कि चाशनी में उबाल आता रहे। इस दौरान गैस का फ्लेम हाई रखें, क्योंकि लो करने से चाशनी में उबाल नहीं आएगा और इससे रसगुल्ला पिचक जाएगा। इसे 15 से 17 मिनट तक पकाते रहना है, अगर इस दौरान चाशनी गाढ़ी होने लगे तो चम्मच की मदद से धीरे-धीरे उसमें पानी मिक्स करें। 15 से 17 मिनट बाद गैस बंद कर दें।
इसे भी पढ़ें:Kitchen Tips: बरसात में सूजी को कीड़ों से दूर रखने के उपाय
छैना बनाने के बाद तुरंत ना निकाले
छैना जब बन जाए तो उसे करीबन 7 से 8 घंटे के लिए छोड़ दें। इस दौरान छेड़छाड़ या फिर उसे निकाल-निकाल कर ना देखें, क्योंकि इससे छैना फट सकता है और स्वाद भी खराब हो सकता है। 7 से 8 घंटे बाद जब आप छैना खाएंगी तो यह बिल्कुल मार्केट में मिलने वाले स्पंजी और सॉफ्ट छैने की तरह लगेगा।
घर पर जब भी छैने का रसगुल्ला बनाएं, इन टिप्स को एक बार जरूर ट्राई करें। साथ ही, अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे लाइक और शेयर करना ना भूलें और इसी तरह की अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।