Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:36 AM IST

प्राइड मंथ सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये LGBTQ फ्रेंडली कैफे

ऐसी बहुत सी जगह होती है जहां पर LGBTQ समुदाय के लोगों के जाने पर रोक होती है। वहीं ऐसी भी जगह हैं जहां उनका खुले दिल से स्वागत किया जाता है। आइए जानते हैं दिल्ली के&nbsp; LGBTQ फ्रेंडली कैफे के बारे में। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-06-02, 13:53 IST
lgbt friendly cafe

देश की राजधानी दिल्ली अपने अनूठे कैफे और स्ट्रीट फूड के लिए देश और दुनियाभर में फेमस है। दिल्ली एक ऐसा शहर है जहां आपको विविध संस्कृति के लोग मिलेंगे। दुनिया भर के लोग यहां के कैफे और स्ट्रीट फूड के दिवाने हैं। ये तो रही यहां के कैफे और स्ट्रीट फूड के बारे में लेकिन आपको बतां दे कि दिल्ली में ऐसे कई सारे कैफे हैं जहां पर LGBTQ समुदाय के लोगों का दिल खोलकर स्वागत किया जाता है। जहां देश में लोग LGBTQ समुदाय के लोगों को समाज से अलग मानते हैं वहीं दिल्ली में ऐसे कई जगह है जो खास इनके लिए ही बनाया गया है। आइए जानते हैं इस लेख में उन कैफे के बारे में।

किट्टी सू

lgbtq couple friendly cafe

यह एक पार्टी प्लेस है जिन लोगों को क्लबिंग और पार्टी पसंद है उनके लिए यह बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। हर गुरुवार को यह कैफे विशेष कार्यक्रम आयोजन करता है। इसे दिल्ली के बेस्ट नाइट क्लब में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि यह कैफे LGBTQ समुदाय लोगों की स्वागत करता है। LGBTQ कपल इस कैफे में बिना किसी झिझक और संकोच के जा सकते हैं। दिल्ली में यह कैफे लॉबी लेवल द ललित होटल, बाराखंबा रोड, कनॉट प्लेस , नई दिल्ली, दिल्ली 110001 में स्थित है और जोमेटो ने इसे 4.1 रेट किया है।

जग मग ठेला

नाम सुनकर ऐसा लगेगा कि ये लाइट से सजा हुआ कोई ठेला है जो किसी रोड साइड पर स्थित है। लेकिन यह एक कैफे है जो कि सभी समुदाय के लोगों के लिए खुला है। यहां बिना किसी संकोच के LGBTQ कम्युनिटी के लोग जा सकते हैं। जोमैटो के अनुसार इस कैफे में क्लासिक हॉट चॉकलेट, डबल डेकर सैंडविच, बनाना वॉलनट केक, वेज क्लब सैंडविच, मशरूम सैंडविच, पनीर टिक्का सैंडविच जैसे डिश काफी पॉपुलर है। यह कैफे शेड नंबर 4, खसरा नंबर 258, चंपा गली , लेन नंबर 3, वेस्टेंड मार्ग, सैदुलाजब, साकेत, नई दिल्ली, दिल्ली 110030 में स्थित है और इसे जोमैटो ने 3.5 रेट किया है।

रेड ब्रिक्स

नाम से पता चल रहा है कि यह कैफे लाल ईंटों से बना होगा। रेड ब्रिक्स कैफे भी दिल्ली में LGBTQ समुदाय के लोगों का खुले दिल से स्वागत करती है। लोग यहां अपने कपल के साथ डेट या टाइम स्पेंड करने के लिए जा सकते हैं। दिल्ली में यह कैफे खसरा नंबर 284/2, चंपा गली, गली, नंबर 3, वेस्टेंड मार्ग, सैदुलाजब, नई दिल्ली, दिल्ली 110030 में स्थित है। रेड ब्रिक्स में आप चाइनीज, बर्गर, पास्ता, पिज्जा, सैंडविच, इटैलियन और कॉफी ट्राई कर सकते हैं। जोमैटो ने इस कैफे को 3.4 रेट किया है।

इसे भी पढ़ें: Pride Month: LGBTQ+ समुदाय की जिंदगी के दर्द को बखूबी दर्शाती हैं बॉलीवुड की ये फिल्में

रोज कैफे

cafe in delhi for lgbtq couples

डाइन-आउट के लिए सुंदर इंटिरियर से सजाया गया यह कैफे डाइन-आउट के लिए बढ़िया जगह है। इस कैफे में LGBTQ कपल टाइम स्पैंड के लिए बिना किसी प्रकार के संकोच और झिझक के जा सकते हैं, यह कैफे जैंडर फ्रेंडली है। यह कैफे 264, वेस्टेंड मार्ग, बटरफ्लाई पार्क, सैय्यद उल अजायब एक्सटेंशन, साकेत, नई दिल्ली, दिल्ली 110030 में है। यह कैफ खूबसूरत सजावट, आउटडोर बैठक और बढ़िया माहौल के लिए जाना जाता है। जोमैटो ने इसे 3.9 रेट किया है और यहां की स्किनी पिज्जा, एगलेस डेजर्ट, चिकन टार्ट्स, बेल्जियम चॉकलेट आइसक्रीम (संडे आइसक्रीम रेसिपी), हर्बड चिकन, वफ़ल संडे को खूब पसंद किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: जानिए एलजीबीटी परेड का इतिहास

ये रहे कुछ जहां LGBTQ कपल टाइम स्पैंड और प्राइड मंथ सैलिब्रेट करने के लिए जा सकते हैं। यह लेख आपको कैसी लग हमें कमेंट कर बताएं। यदि यह लेख पसंद आई हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।