Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:07 AM IST

Dalia Idli: वीकेंड का नाश्ता बनेगा खास, घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी दलिया इडली

Dalia Idli Recipe: अगर आप भी सैटरडे के दिन हेल्दी खाने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आप दलिया इडली को बनाएं। यह खाने के साथ-साथ बनाने में भी काफी आसान है। आइए आर्टिकल में आपको इसकी रेसिपी के बारे में बताते हैं।
Updated:- 2025-10-04, 08:30 IST
image

वीकेंड पर अगर आप हेल्दी और टेस्टी नाश्ते की तलाश में हैं तो दलिया इडली आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। यह न सिर्फ लो-कैलोरी है बल्कि फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण पचने में भी आसान है। खासकर सैटरडे ब्रेकफास्ट में अगर कुछ हल्का-फुल्का और पौष्टिक बनाना चाहते हैं तो दलिया इडली बेस्ट चॉइस है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी और फायदे, ताकि आप भी आप अपने घरवालों को खिला सके। साथ ही इसे नाश्ते के लिए अक्सर तैयार कर सके।

हेल्दी दलिया इडली Recipe Card

हेल्दी दलिया इडली बनाने का तरीका

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 10
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 70
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • दलिया- 1 कप. सूजी-½ कप
  • दही-1 कप (फेंटा हुआ)
  • हरी मिर्च-1-2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • करी पत्ता-6-7
  • सरसों के दाने- छोटा चम्मच
  • चना दाल -1 छोटा चम्मच
  • हरी धनिया-2 बड़े चम्मच (बारीक कटी)
  • नमक -स्वादानुसार
  • पानी - जरूरत अनुसार
  • तेल-1 छोटा चम्मच
  • ईनो-½ छोटा चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक पैन में दलिया हल्का सुनहरा होने तक भून लें और ठंडा होने दें।

  2. Step 2:

    अब दलिया और सूजी को दही और थोड़ा पानी डालकर मिलाएं। इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।

  3. Step 3:

    एक छोटी कड़ाही में तेल गर्म करें, उसमें सरसों के दाने, करी पत्ते, चना दाल, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें।

  4. Step 4:

    तैयार तड़के को दलिया-सूजी के बैटर में डालें और नमक स्वादानुसार मिलाएं।

  5. Step 5:

    इडली फूली-फूली बनाने के लिए बैटर में ईनो या बेकिंग सोडा डालकर हल्के हाथों से मिलाएं।

  6. Step 6:

    इडली के मोल्ड में बैटर डालें और 10-12 मिनट तक स्टीम करें।

  7. Step 7:

    तैयार दलिया इडली को नारियल चटनी या सांभर के साथ परोसें।

दलिया इडली बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक पैन में दलिया हल्का सुनहरा होने तक भून लें और ठंडा होने दें।
  • अब दलिया और सूजी को दही और थोड़ा पानी डालकर मिलाएं। इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  • एक छोटी कड़ाही में तेल गर्म करें, उसमें सरसों के दाने, करी पत्ते, चना दाल, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें।
  • तैयार तड़के को दलिया-सूजी के बैटर में डालें और नमक स्वादानुसार मिलाएं।
  • इडली फूली-फूली बनाने के लिए बैटर में ईनो या बेकिंग सोडा डालकर हल्के हाथों से मिलाएं।
  • इडली के मोल्ड में बैटर डालें और 10-12 मिनट तक स्टीम करें।
  • तैयार दलिया इडली को नारियल चटनी या सांभर के साथ परोसें।

Dalia

दलिया इडली खाने के फायदे

  • दलिया फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
  • यह हल्का और आसानी से पचने वाला नाश्ता है।
  • इसमें ऑयल की मात्रा बहुत कम होती है।
  • सुबह के नाश्ते में इसे खाने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

Daila idli

 

इसे भी पढ़ें: बार बार टूट जाती है आलू की इडली तो कुकिंग करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

इस बार आप नाश्ते में खिलाएं दलिया इडली। इसे खाने के बाद आपके बच्चे सूजी की इडली खाना भूल जाएंगे। साथ ही कुछ हेल्दी खाना सीख जाएंगे। इस तरह की इडली को आप नाश्ते से लेकर बच्चों के लंच में बनाकर पैक कर सकती हैं और इन्हें टमाटर या गोले की चटनी के साथ बनाकर सर्व कर सकती हैं। इसे बनाने में समय भी कम लगेगा। इसलिए आप इसे आसानी से बना पाएंगी।

इसे भी पढ़ें: बटर गार्लिक गोली इडली करें नाश्ते में शामिल, शेफ कुणाल कपूर से जानें मजेदार रेसिपी

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।