होली में घर पर आसानी से बनाएं टेस्टी कैलिफोर्निया वॉलनट कांदा भाजी

जब रोज-रोज के घर के खाने से बोरियत होने लगे तो टेस्टी और स्पाइसी डिश से ना सिर्फ मुंह का स्वाद बदल जाता है, बल्कि मूड भी अच्छा हो जाता है। इस लिहाज से प्याज के पकौड़े बहुत अच्छा ऑप्शन हैं। अगर इसमें वॉलनट की गुडनेस भी मिल जाए, तो उनकी पौष्टिकता और भी ज्यादा बढ़ जाती है। वॉलनट्स शरीर के लिए बहुत सेहतमंद होते हैं और इससे शरीर का एनर्जी लेवल भी बरकार रहता है। होली के मौके पर अगर घर में गरमागरम प्याज और वॉलनट वाले पकौड़े बनाएं जाएं तो इससे त्यौहार का मजा दोगुना हो जाएगा। अच्छी बात ये है कि कैलिफोर्निया वॉलनट कांदा भाजी आप घर पर बहुत जल्दी और आसानी से बना सकती हैं। तो आइए जान लेते हैं इसे बनाने का तरीका
California Walnut Kanda Bhaji Recipe Card
बच्चों की सेहत बरकरार रखने के लिए बनाएं स्वाद और सेहत से भरी California Walnut Kanda Bhaji
Ingredients
- 1 कप प्याज बारीक कटा हुआ
- 1/4 कप कैलिफोर्निया वॉलनट्स कटे हुए
- 1 टेबलस्पून खड़ा धनिया मसला हुआ
- 1 टी-स्पून हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1/2 कप बेसन
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिये तेल
Step
- Step 1:
सबसे पहले प्याज को बारीक टुकड़ों में काटें और मिक्सिंग बाउल में रख लें।
- Step 2:
अब इसमें नमक डालें और थोड़ी देर के लिए एक तरफ रख दें।
- Step 3:
प्याज में बेसन, कैलिफोर्निया वॉलनट्स, धनिया और हरी मिर्च डालें।
- Step 4:
इन सभी को बेसन के घोल में अच्छी तरह से फेंट लें और प्याज के हर टुकड़े को बेसन में लपेट लें।
- Step 5:
अब इन्हें फ्राई करने के लिये एक कड़ाही में तेल गरम करें।
- Step 6:
अब बारी-बारी से तेल में भाजी यानी पकौड़े डालें और उनके कुरकुरा और गोल्डेन ब्राउन होने तक तलें।
- Step 7:
इसके बाद इन्हें टिशु पेपर पर निकालें। तली हुई हरी मिर्च और हरी चटनी के साथ गरमागरम क्रिस्पी कैलिफोर्निया वॉलनट कांदा भाजी का लुत्फ उठाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।