बेल का जूस निकालने वक्त नहीं होगी परेशानी, इन स्टेप्स को करें फॉलो

गर्मियों में बेल और इसका शर्बत बहुत फायदेमंद होता है। इससे न केवल शरीर ठंडा रहता है, बल्कि रोजाना पीने से फायदे भी मिलते हैं। इसका जूस आप घर पर भी बनाकर पी सकते हैं, लेकिन जूस को घर पर भी इन टिप्स से निकाल सकते हैं। 

 
how to make bael fruit juice at home in hindi
how to make bael fruit juice at home in hindi

गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए, शरीर को अंदर से ठंडा रखना और हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। इसके साथ ही, गर्मियों में भी लू से भी बचकर रहना चाहिए। लू लगने पर सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए इस मौसम में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए।

गर्मियों में पानी से भरपूर कई फल बाजार में मिलते हैं, जो सेहत के लिए और फायदेमंद है। बेल का फल ऐसा है जिसका सेवन करने से गर्माहट दूर हो जाती है और कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। गर्मियों में यह कई तरीकों से सेहत को फायदा पहुंचाता है।

हालांकि, कुछ लोगों को इसके सेवन से परहेज करना चाहिए। साथ ही बेहतर होगा कि आप बाहर के बेल का जूस से परहेज करें और घर पर इन टिप्स की मदद से बेल का जूस निकालकर पीने से यकीनन आपको फायदा होगा।

बेल क्या है?

How to Make Bael fruit juice Recipe

बेल को बिल्व या बेलपत्थरभी कहा जाता है। इसका सेवन अभी से नहीं, बल्कि काफी समय से किया जा रहा है क्योंकि इसमें रोगों को खत्म करने की क्षमता होती है। इसलिए इसे बिल्व कहा जाता है। इसका गूदा खाया जाता है और इसी से शर्बत भी बनता है।

बेल फल और इसके पत्तों का धार्मिक महत्व भी है। भगवान शिव की पूजा में इसका उपयोग होता है। बेल भारत के सबसे पुराने फलों में से एक है। आयुर्वेद में भी इसके फायदे और गुणों को बताया गया है।

इसे जरूर पढ़ें-Bael ke Fayde or Nuksan: गर्मी में रामबाण है बेल का फल, जानें इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका

बेल के छिलके उतारने का तरीका

  • सबसे पहले एक टॉवल लें।
  • अब टॉवल को बंद करके हथौड़े की मदद से छिलके उतार लें।
  • ऐसा करने पर बेल टूट भी जाएगा और छिलके भी उतर जाएंगे।

बेल के बीज निकालने का तरीका

How to Make Bael fruit juice Recipe in Hindi

  • बेल के फल से बीज निकालने से पहले आप अपने हाथों में ग्लव्स पहन लें या फिर घी लगा लें।
  • अब बेल के पके हुए फल को तोड़ लें और उसके हार्ड शेल को अलग करें।
  • छिलके और गूदे को अलग करने के बाद फल को संतरे के पीसेज की तरह अलग करें।
  • भूलकर भी इसे इसके आकार के विपरीत न निकालें।
  • फल को संतरे की तरह अलग-अलग पीस करते वक्त एक पीस में गूदा होगा और दूसरे में बीज।
  • आप फल को क्रम में निकालते जाएं और गूदा एवं बीज को आसानी से अलग कर लें।
  • बेल के फल से सभी बीज को निकाल लें यदि एक भी बीज रह गया तो फल से बने किसी भी डिश को कड़वा कर सकती है।

बनाएं बेल का जूस

How to Make Bael fruit juice

सामग्री

  • बेल- 1 छोटा
  • चीनी- 4 चम्मच

विधि

  • बेल से बीज साफ करने के बाद इसे एक बाउल में बेल निकालें। फिर उसमें पानी डालकर लगभग एक घंटे के लिए रख दें।
  • फिर एक घंटे बाद इसके सारे धागे निकालकर बाहर कर दें। फिर शरबत को छन्नी से छान लें और चीनी मिला दें।
  • अगर शरबत ज्यादा गाढ़ा लगे, तो आप थोड़ा पानी और मिला सकते हैं। बस तैयार है आपका बेल का शरबत, अगर आप चाहें तो इसमें काली मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP