Utsav Recipes: त्योहार के सीजन में इस आसान रेसिपी से बच्चों के लिए घर पर बनाएं अमृतसरी आलू कुलचा

कुछ चीजें हम बाजार की ही सिर्फ इसलिए खाना पसंद करते हैं, क्योंकि हमें लगता है कि घर में उसे बनाना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है क्योंकि कुछ चीजों को आप आसानी से घर में भी बना सकती हैं। जी हां आज हम आपके लिए अमृतसरी आलू कुल्चे की रेसिपी लेकर आए है जिसे आप अपने बच्चों के लिए घर में आसानी से बना सकती है। और सबसे अच्छी बात आलू बच्चों को बेहद पसंद भी होता है। तो देर किस बात की आइए अमृतसरी आलू कुलचा की आसान रेसिपी के बारे में जानें।
अमृतसरी आलू कुलचा घर में ही बनाएं Recipe Card
जिसे आप अपने बच्चों के लिए घर में आसानी से बना सकती है।
Ingredients
- मैदा-2 कप
- बेकिंग पाउडर- 1चम्मच
- बेकिंग सोडा- 1/4 चम्मच
- चीनी-1 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- गाढ़ा दही- 1/4 कप
- तेल- 2 चम्मच
- गुनगुना पानी-मैदा गूंदने के लिए भरावन के लिए उबले आलू-2
- बारीक कटी मिर्च-1
- कश्मीरी लाल मिर्च- 1/2 चम्मच
- गर्म मसाला- 1/4 चम्मच
- कद्दूकस किया अदरक-1 चम्मच
- अजवाइन- 1/4 चम्मच
- बारीक कटा धनिया-2 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- अन्य सामग्री-काले तिल-2चम्मच
- बारीक कटा धनिया- 3 चम्मच
- मक्खन-2 चम्मच
Step
- Step 1:
मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक और दही को एक बर्तन में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर गुनगुने पानी की हेल्प से मैदे को गूंद लें। फिर गीले कॉटन के कपड़े से ढककर 2 घंटे के लिए छोड़ दें।
- Step 2:
अब एक बाउल में मैश किया आलू और भरावन की सभी सामग्री डालें और अच्छी तरह से मिला लें। गूंदे हुए मैदे से लोई लें। उसके बीच में हल्का गड्ढा करें और उसमें थोड़ा सा आलू वाला मिश्रण डालें।
- Step 3:
फिर लोई को बंद कर दें। और फिर इसमें ऊपर से थोड़ा सा तिल और धनिया पत्ती डालें और हल्के हाथों से लाई को अंडाकर आकार में बेल लें। अब तवा गर्म करें। कुल्चे में एक ओर से ब्रश की मदद से पानी लगाएं और कुल्चे को गर्म तवे में चिपका दें।
- Step 4:
1 मिनट बाद तवा को पलट दें और कुल्चे को सीधे आग से सुनहरा होने तक पकाएं। आपका अमृतसरी कुलचा तैयार है। कुलचे के ऊपर हल्का-सा मक्खन और सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।