झटपट तैयार करें मसालेदार आलू मुरी, नोट करें आसान रेसिपी

आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसे एक नहीं, दो नहीं बल्कि कई तरह से बनाया जा सकता है। इसलिए आलू हर भारतीय के घर में मिलेंगे, जिसका इस्तेमाल व्रत के दौरान भी किया जा सकता है। साथ भी, अगर सुबह-सुबह हमें कुछ झटपट बनाना होता है, तो हम अक्सर आलू का ही इस्तेमाल करते हैं।
कई ऐसी डिशेज भी हैं जो आलू के बिना बन ही नहीं सकती जैसे- महाराष्ट्र का वड़ा पाव, बंगाल का आलू पोस्तो, दिल्ली की आलू चाट या साउथ इंडिया डोसा आदि। यकीनन आपने इन डिशेज का लुत्फ उठाया भी होगा, लेकिन क्या कभी आपने आलू मुरी का स्वाद चखा है?
आलू मुरी Recipe Card
इन ट्रिक्स से बनाएं आलू मुरी।
Ingredients
- मुरमुरा- 2 कप
- हरी मिर्च- 3 बारीक कटी हुई
- टमाटर- 1 बारीक कटी हुई
- आलू- 2 (उबला हुआ)
- नमक- स्वादानुसार
- इमली का पल्प- आधा छोटा चम्मच
- देसी घी- 1 चम्मच
- चाट मसाला- 1 चम्मच
- झाल मुरी का मसाला- 1 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले ऊपर बताऊ गई सामग्रियों को इकट्ठा करके रख लें।
- Step 2:
जब सभी सामान तैयार हो जाए, तो एक कड़ाही को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें।
- Step 3:
देसी घी डालकर गर्म करें और फिर मुरमुरे डालकर पिघलाएं।
- Step 4:
इसमें सभी सामग्रियों को डालें और जब यह फ्राई हो जाए, तो इसमें कटी हुई हरी मिर्च व टमाटर डालें।
- Step 5:
उबले हुए आलू भी डाल दें, लगातार चलाते हुए गैस बंद कर दें।
- Step 6:
बस आपकी आलू मुरी तैयार है, ऊपर से चाट मसाला, नींबू का रस और सेव डाल दें।
अगर नहीं, तो एक बार जरूर करें, क्योंकि इसका स्वाद ऐसा है कि आपको बहुत पसंद आएगा और बार-बार खाने की चाहत होगी। तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं इसे कैसे बनाया जा सकता है।
विधि

- सबसे पहले ऊपर बताऊ गई सामग्रियों को इकट्ठा करके रख लें। फिर प्याज और टमाटर को बारीक काट लें। (टमाटर के इन अलग-अलग किस्मों के बारे में जानें)
- जब सभी सामान तैयार हो जाए, तो एक कड़ाही को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। साथ ही, देसी घी डालकर गर्म करें और फिर मुरमुरे डालकर पिघलाएं। इस दौरान आलू को उबालने के लिए रख दें।
- अब एक कटोरे में मुरमुरे लें। फिर इसे कड़ाही में डालकर हल्का ब्राउन कर लें। जब हल्का ब्राउन हो जाए, तो इसमें सभी सामग्रियों को डालें।
इसे जरूर पढ़ें- टमाटर के छिलके को भूनने से कुकिंग में आएगा स्वाद, जानें टोमैटो के ये हैक्स
- पहले प्याज, फिर टमाटर और सभी मसाले डालें और हल्की आंच पर फ्राई कर लें। जब यह अच्छी तरह से फ्राई हो जाए, तो इसमें कटी हुई हरी मिर्च व टमाटर डालें।
- अब इसमें नमक, चाट मसाला मिलाए। इमली का पल्प और उबले हुए आलू भी डाल दें, लगातार चलाते हुए गैस बंद कर दें।
इसे जरूर पढ़ें- Garlic Kitchen Hacks: छिले हुए लहसुन को ऐसे करें स्टोर, महीनों नहीं होंगे खराब
- बस आपकी आलू मुरी तैयार है, ऊपर से चाट मसाला, नींबू का रस और सेव डाल दें। अगर आप चाहें तो मूंगफली का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।