herzindagi
desi tomato varieties in india

क्या आप जानते हैं टमाटर के इन अलग-अलग किस्मों के बारे में

भारतीय भोजन में चटनी से लेकर सब्जी और कई तरह की दूसरी डिशेज के लिए टमाटर का उपयोग किया जाता है। टमाटर के बगैर भारतीय खानपान अधूरा है, ऐसे में चलिए जानते हैं टमाटर के 7 किस्मों के बारे में... <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-23, 17:32 IST

टमाटर जिसे भले ही सब्जियों के लिए उपयोग किया जाता है। टमाटर का इस्तेमाल कई तरह की सब्जी और डिशेज बनाने के लिए किया जाता है। दो महीने पहले ही टमाटर के दाम बढ़ने से पूरी जनता परेशान हो गई थी, क्योंकि बिना टमाटर के देश में भोजन को अधूरा माना गया है। टमाटर एक ऐसी सब्जी है जो खाने में स्वादिष्ट तो है ही साथ ही सेहत के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है। बता दें कि टमाटर लाल रंग के अलावा पीले, नारंगी और बैंगनी रंग में आता है। टमाटर में विटामिन सी और बीटा कैरोटीन एवं लाइकोपीन समेत एंटीऑक्सिडेंट जैसे कई पोषक तत्व से भरपूर होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं टमाटर के 7 अलग-अलग प्रकार के बारे में...

चेरी टमाटर 

चेरी टमाटर गोल और काटने पर रसीले एवं स्वाद में खट्टे होते हैं। चेरी टमाटर का उपयोग सलाद या नाश्ते के रूप में अकेले सर्व किया जाता है। अक्सर चेरी टमाटर का उपयोग सीख, कबाब और चटनी के लिए किया जाता है।

ग्रेप टमाटर

different types of tomatoes

अंगूर टमाटर चेरी टमाटर से लगभग आधे आकार में होता है। अंगूर टमाटर में चेरी टमाटरजितना पानी नहीं होता है। इसे सब्जी में डालने के बजाए सलाद या फिर साधारण खाया जाता है।

रोमा टमाटर

रोमा टमाटर चेरी और अंगूर टमाटर से आकार में बड़ा होता है। रोमा टमाटर को प्लम टमाटर के रूप में भी जाना जाता है। खाने में मीठा और रसीला होता है। इसका उपयोग सॉस बनाने के लिए किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें : ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, जानें क्या है दाम और खासियत

बीफस्टीक टमाटर

 popular types of tomatoes

बीफस्टीक टमाटर बड़े और मजबूत मोटे छिलके वाला होता है। इस टमाटर का इस्तेमाल सैंडविच और हैमबर्गर के लिए किया जाता है। इसका उपयोग सब्जी बनाने के लिए भी कर सकते हैं।

हिरलूम टमाटर

हिरलूम टमाटर का आकार और रंग दोनों बेहद अलग होता है। रंग में यह टमाटर चमकीले हरे से लेकर गहरे बैंगनी और लाल रंग का होता है। इसका उपयोग सॉस बनाने से लेकर और भी दूसरे डिशेज के लिए किया जाता है। खाने में इसका स्वाद दूसरों से बेहद अलग और स्वादिष्ट होता है।

यह विडियो भी देखें

बेल टमाटर

बेल टमाटर का साइज बड़ा और मजबूत होता है। इसका उपयोग सॉस बनाने से लेकर सैंडविच और बर्गर बनाने के लिए किया जाता है। इस टमाटर को यदि इसके डाल से अलग न किया जाए तो यह लंबे समय तक फ्रेश रहता है।

हरा टमाटर

tomato varieties name

ये हरे टमाटर कच्चा टमाटर है जो कि पूरी तरह से नहीं पका है। काटने में आसान और कैलोरी में कम होती है। हरे टमाटर का स्वाद खट्टा और व्यंजनों के स्वाद को बढ़ाने के लिए उपयुक्त है।

इसे भी पढ़ें : कीवी को जल्दी पकने से बचाने के लिए फॉलो करें ये स्टोरिंग टिप्स

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik  

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।