लिट्टी चोखा दिखने के साथ-साथ खाने में भी स्वादिष्ट होता है। इसलिए जब भी कोई इसका नाम लेता है, तो हमारे मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन अक्सर आपने सिर्फ सत्तू ही लिट्टी खाई होगी। इस बार आप आलू चने की लिट्टी को खाएं। हम आपको बताते हैं आलू चना से बनी स्पेशल लिट्टी की आसान रेसिपी। स्वाद में भरपूर और बनाने में ये काफी आसान होते हैं। बस आपको कुछ आसान स्टे्स को फॉलो करके इसे बनाना है।
आलू चना लिट्टी बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको सबसे पहले एक परात में आटा और सूजी को मिक्स करना है।
- अब इसमें नमक स्वादनुसार डालें।
- इसमें घी का मोयन को डालें।
- फिर इसमें अजवाइन को मिक्स करें।
- इसके बाद आपको थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालकर इसका आटा लगनाा है।
- इसे फिर थोड़ी देर के लिए रेस्ट पर रख देना है।

लिट्टी की फिलिंग कैसे बनाएं
- इसके लिए आपको आलू और चने को उबालना है।
- फिर इन्हें ठंडा करने के लिए रखने दें।
- इसके बाद आलू को छिलना है।
- फिर आपको एक प्लेट में आलू और चने को अच्छे से मैश करें।
- इसी के साथ आपको अदरक और मिर्ची को अच्छे से पीसना है।
- अब एक कड़ाई लें और इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल डालें।
- इसके बाद इसमें जीरा और साबुतधनियाको पीसकर डालें।
- फिर इसमें मिर्ची और अदरक डालें।
- अब इसमें मैश आलू और चना डालें।
- फिर इसमें हल्दी, धनिया और नमक डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद धनिया डालकर इस फिलिंग को रेडी करें।

लिट्टी को ऐसे करें तैयार
- इसके लिए आपको छोटी सी लोई लें और इसमें इस फिलिंग को डालें।
- फिर इसे अप्पे पैन में थोड़ा सा तेल डालकर अच्छे से सेक लें।
- फिर इसे चटनी या चोखे के साथ खाने के लिए सर्व करें।
- इसे खाकर आपके घर के लोग काफी खुश हो जाएंगे। साथ ही, हर बार इसे बनाने के लिए बोलेंगे।
इस बार सत्तू नहीं आलू और चने की लिट्टी को बनाकर घरवालों को खिलाएं। इससे आपके मुंह का स्वाद दोगुना हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Best Baati Chokha Places In Varanasi: बनारस जाएं तो जरूर खाएं इन जगहों का बाटी-चोखा, मिलेगा एकदम ऑथेंटिक स्वाद
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों