सलाद के लिए खूबसूरत डिजाइन में ऐसे काटें फल और सब्जी

हर मौसम में खाने की थाली में सलाद तो परोसा ही जाता है। सलाद हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, यह शरीर में पानी की कमी को दूर करने का बढ़िया विकल्प है। आमतौर पर लोग पहले गर्मियों में खीरा और ककड़ी से बने सलाद और सर्दियों में मूली और गाजर से बने सलाद का सेवन करते थे। लेकिन अब बाजार में हर मौसम हर तरह के सब्जियां मिलती है इसलिए अब कभी भी सलाद बनाना आसान है। मास्टरशेफ का मानना है कि सब्जियों का स्वाद उसके काटने के तरीके से भी बढ़ जाता है। यानी अगर आप फल और सब्जियों को बेहतर तरीके से काटते हैं तो ये ज्यादा अच्छे दिखने के साथ-साथ खाने में भी टेस्टी लगते हैं।
यही सेम चीज सलाद पर भी लागू होता है, यदि आपके बच्चे हरी सब्जी नहीं खाते हैं या फल खाने में आनाकानी करते हैं तो आप अपने बच्चों के लिए बढ़िया दिखने वाले सलाद बनाएं। सलाद को यदि आप अच्छे से काटकर प्लेट में सजाकर रखते हैं तो ये बच्चों को काफी अच्छी लगती है। इसलिए उन्हें फल और सब्जी खिलाने के लिए ये तरीका अपना सकते हैं। यदि आपको नहीं पता है कि आप कैसे फल और सब्जी को अच्छे से काटकर प्लेट में डेकोरेट करना है तो इन तरीकों से सलाद सजा सकते हैं।
1. टमाटर से बनाएं गुलाब का फूल
आप फ्रेश और कड़क टमाटर लें और इसे आलू छिलनी से छीलें, इसके ऊपरी परत को छीलें और उसे रोल करते हुए गुलाब का फूल बनाएं। ये बिखर ना जाए इसलिए नीचे में आप स्टिक लगा सकते हैं। इसके अलावा टमाटर को आप आधा काट लें और आधे टमाटर को एक लाइन में काटें और इसे रोल करते हुए बचे हुए टमाटर के ऊपर रखें ये गुलाब बनाने का दूसरा तरीका है।
2. खीरा और ककड़ी से बनाएं फूल
खीरे के छिलके को उतारकर अच्छे से धो लें और इसके हरे छिलके निकलने के बाद इसे लंबाई में छिलनी (सब्जी छिलने की मशीन) की मदद से छिलते जाएं। जब यह छिल जाए तो इसे भी फूल की तरह बनाने के लिए रोल करते जाएं। इसे और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाने के लिए आप बीच में हरे रंग के छिलके को भी रोल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : मिनटों में कट जाएंगी सब्जियां, अपनाएं ये ट्रिक्स
3.खीरा और ककड़ी से बनाएं बटरफ्लाई
तितली बनाने के लिए ककड़ी या सलाद को छीलकर तिरछी काट लें और इसे काटने के बाद सभी पीसेज के बीच को भी काटें। सभी टुकड़ों को काटने के बाद उन्हें प्लेट में तितली के पंख का शेप देते हुए सजाएं। दोनों तरफ से तितली के पंख बनाने के बाद बीच में दो भागो में कटे हुए मिर्च रखें और मिर्च ( मिर्च का अचार ) को बारीक काटकर उसे तितली के बॉडी बनाने के लिए और उसे डेकोरेट करने के लिए यूज करें। इसके अलावा मूली गाजर और प्याज को अलग-अलग शेप में काटकर सलाद को सजा सकते हैं। सब्जियों को खूबसूरती से काटने के बाद उन्हें एक क्रम जमाते हुए रखें।
4. अंगूर से बनाएं हार्ट
अंगूर से आप हार्ट बनाएं इसके लिए लंबे साइज के अंगूर (अंगूर कैंडी रेसिपी) को तीरछी अकार में बीच से काटें और इसे स्टिक की मदद से हार्ट शेप में काटें।
इसे भी पढ़ें:पत्ता गोभी काटने का आसान तरीका जानें
5. सेब से बनाएं फूल और तितली
सेब को आधा काटकर इसे फूल की पंखुड़ी में काटें या अलग-अलग पीस को स्टिक की मदद से जोड़कर फूल बनाएं। इसके अलावा नॉर्मल पीस में लंबे और बड़े सेब को काटकर इससे प्लेट में रखकर तितली बनाएं।
दिए गए कुछ जानकारी की मदद से आप भी अपने सलाद के प्लेट को सजा सकते हैं। यदि आप भी अपने सलाद के प्लेट को डेकोरेट करने के लिए कोई तरीका अपनाती हैं तो हमें कमेंट कर बताएं। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।