सब्जी छीलने वाली मशीन की धार तेज करने के आसान हैक्स

किसी भी किचन में में सब्जी छीलने वाली मशीन का अहम् रोल होता है। इस मशीन के बिना आलू, लौकी आदि किसी सब्जी को छिलने में बहुत मुश्किल होती है। सब्जी छीलने वाली मशीन की धार से सब्जियों और फलों में बारीक़ तरीके से छिलना आसान हो जाता है। एक तरह से एक हाउसवाइफ्स रसोई के बाहर भी किसी फल को छीलने के लिए मदद लेनी ही पड़ती हैं। ऐसे में कुछ दिन इस्तेमाल करने के बाद इस मशीन की धार अच्छे से काम नहीं करती है और महिलाएं उस मशीन को किसी कोने में रख देती या फिर उसे फेक देती हैं।
वैसे तो फेकने के बाद सबसे आसान तरीका है बाज़ार में नई मशीन खरीद लाएं। लेकिन, बार-बार पैसे खर्च करने से अच्छा है इसकी धार को घर पर ही आसानी से तेज करने की। जी हां, इस मशीन की धार को आप आसानी से घर पर ही तेज कर सकती है। आज आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप सब्जी छीलने वाली मशीन की धार को तेज कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं।
चाकू का करें इस्तेमाल

जी हां, चाकू के इस्तेमाल से आप आसानी से सब्जी छीलने वाली मशीन की धार को तेज कर सकती हैं। इसके लिए आप मशीन के निचले वाले हिस्से पर आराम-आराम से एक से दो बार रगड़े। थोड़ी देर बाद मशीन पर एक से दो चम्मच पानी डालें और फिर से चाकू की मदद से मशीन कि धार में रगड़े। इससे सब्जी छीलने वाली मशीन की धार आसानी से तेज हो सकती हैं। इस टिप्स को आप आगे अपना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Easy Hacks: घर के बाहर लगे पेवर्स की सफाई करने के आसान हैक्स
सैंडपेपर का करें इस्तेमाल

सैंडपेपर चाकू, कैंची आदि से लेकर सब्जी छीलने वाली मशीन की धार को तेज करने के लिए एक बेस्ट घरेलू उपाय है। इसकी मदद से आप आसानी से और काफी तेज धार कर सकती हैं। इसके लिए आप मशीन पर पानी डालते हुए सैंडपेपर से कुछ देर के लिए अच्छे से रगड़े। जब आपको लगे कि धार तेज हो गई है, तो आप रगड़ना बंद कर कीजिये और मशीन को अच्छे से पानी द्वारा साफ कर लीजिये। सैंडपेपर आजकल बहुत आसानी से किसी भी दुकान में मिला जाता है, वो भी काफी सस्ते में। (चाकू की धार बढ़ाने के आसान घरेलू नुस्खे)
लोहे की मदद से करें धार तेज

घर में मौजूद किसी भी लोहे की मदद से भी आप मशीन की धार को आसानी से तेज कर सकती हैं। इसके लिए किसी पुराने लोहे को आप लीजिये। इसके बाद धार वाली जगह पर एक से दो बार आराम से रगड़े। अन्य टिप की तरह इसमें भी आप धार पर पानी डालते हुए ही लोहे को रगड़े। इस प्रक्रिया को आप कभी भी आसानी से करके मशीन की धार को तेज कर सकती हैं। हालांकि, इसे करते समय कहीं हाथों में कटे नहीं, इसका ज़रूर ध्यान रखें।(कैंची की धार बढ़ाने के लिए टिप्स)
इसे भी पढ़ें: Easy Hacks: बड़े काम का है कपूर, इन कामों को आसान बनाने के लिए करें इस्तेमाल
बालू का करें इस्तेमाल

जिस तरह से किसी पुराने औजार से जंग हटाने के लिए बालू का इस्तेमाल किया जाता है ठीक उसी तरह आप सब्जी छीलने वाली मशीन की भी धार तेज करने के लिए बालू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए किसी बर्तन में बालू रख दीजिये और इस बालू को मशीन को डालकर एक से दो दिन के लिए छोड़ दीजिये। इससे भी काफी हद तक मशीन की धार तेज हो सकती हैं। यक़ीनन ये टिप्स आपके काम के लिए ज़रूर होंगे।
यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@www.chowhound.com,amazon.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।