Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:26 AM IST

पत्‍ता गोभी काटने का आसान तरीका जानें

अगर आपको पत्‍ता गोभी काटने में परेशानी होती है तो आप इन 4 विधियों को अपना कर आसानी से उसे काट सकती हैं। 
Updated:- 2021-07-15, 12:41 IST
kitchen hacks for vegetable chopping

हाउसवाइफ हो या वर्किंग वूमन, रसोई का काम तो सभी को करना पड़ता है। रसोई के बहुत सारे काम ऐसे होते हैं, जिन्‍हें करना कठिन भी होता है और उनमें समय भी लग जाता है। इन कठिन कार्यों में से एक है सब्‍जी काटना। कुछ सब्जियों को काटना तो आसान होता है, मगर कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं, जिन्‍हें काटने के लिए अलग तकनीक अपनानी पड़ती है। इनमें से एक है पत्‍ता गोभी।

पत्‍ता गोभी अनेक पत्‍तों के मिलने से बनती है। जब इसे काटने चलो तो इसके पत्‍ते बिखरने लगते हैं और इसे काटना मुश्किल हो जाता है। कई महिलाओं की तो यह भी शिकायत होती है कि पत्‍ता गोभी काटते वक्‍त उनके हाथ ही कट जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको पत्‍ता गोभी काटने के 4 आसान तरीके बताएंगे। इन तरीकों को अपना कर आप पत्‍ता गोभी को आसानी से काट भी सकेंगी और साथ ही आपके हाथों को चोट भी नहीं पहुंचेगी।

cut cabbage

ग्‍लास की मदद से काटें

  • आप स्‍टील के ग्‍लास की मदद से पत्‍ता गोभी को मिनटों में काट सकती हैं। इसके लिए आपको एक ऐसे स्‍टील के ग्‍लास (किचन हैक्स सब्जियों की चॉपिंग को बनाएंगे फास्ट) की जरूरत होगी जिसके किनारे शार्प हों।
  • अब आप पत्‍ता गोभी की स्‍टेम चाकू की मदद से हटा लें और ऊपर के कुछ पत्‍ते जो खराब और खाने लायक नहीं नजर आ रहे हैं उन्‍हें भी हटा लें।
  • अब ग्‍लास को उल्‍टा पकड़ें और उसके मुंह की ओर से पत्‍ता गोभी को कस के प्रेस करें। इसके बाद हाथों को तेजी से चलाते हुए पूरी पत्‍ता गोभी काट लें।
  • इस तरह से पत्‍ता गोभी काटने में आपको मात्र 5 मिनट का समय ही लगेगा। मगर यह तरीका लंबे आकार में पत्‍ता गोभी काटने के लिए बेस्‍ट है।

इसे जरूर पढ़ें: Tips: सीखें 'शिमला मिर्च' काटने का सबसे आसान तरीका

tips to cut cabbage

चाकू की मदद से काटें

  • अगर आपको छोटे आकार में पत्‍ता गोभी (पत्‍ता गोभी के फायदे) को काटना है तो आपको चाकू का ही इस्‍तेमाल करना होगा। पत्‍ता गोभी काटने से पहलें किसी सिरेमिक कप को उल्‍टा करके चाकू की नोक को शार्प कर लें।
  • चाकू से पत्‍ता गोभी बहुत ही आसानी से कट जाएगी अगर आप बाजार से भारी और सख्‍त पत्‍ता गोभी लाएंगी। इस तरह की पत्‍ता गोभी अच्‍छी भी होती है और इसमें कीड़े भी नहीं होते हैं।
  • चाकू से पत्‍ता गोभी काटने के लिए उसे दो भाग में कट करें और फिर दोनों भाग के दो हिस्‍से करें। अब आप चारों भागों को अलग-अलग करके चाकू से काट सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: अलग-अलग तरह से प्याज को काटने और छीलने के लिए 5 आसान Tips

चिप्‍स कटर की मदद से काटें

  • अगर आपके पास चिप्‍स कटर है तो पत्‍ता गोभी काटने के लिए आप उसका इस्‍तेमाल भी कर सकती हैं।
  • इसके लिए भी पत्‍ता गोभी को दो भागों में काट लें। फिर दोनों भागों को चिप्‍स कटर पर वैसे ही घिसें जैसे आप चिप्‍स बनाते वक्‍त आलू को घिसती हैं।
  • ऐसा करने पर आपकी पत्‍ता गोभी आसानी से कट जाएगाी। मगर इस विधी से पत्‍ता गोभी बड़े आकार में और लच्‍छेदार तरके से कटेगी।

कद्दूकस करें

आप पत्‍ता गोभी काटने के लिए कद्दूकस का इस्‍तेमाल भी कर सकती हैं। कद्दूकस में अगर छोटे छेद हैं तो पत्‍ता गोभी छोटे आकार में कटेगी और अगर बड़े छेद है तो इसका आकार कुछ बड़ा हो जाएगा। मगर आपको इस विधि से एक पत्‍ता गोभी काटने में 5 मिनट से भी कम समय लगेगा।

अगली बार पत्‍ता गोभी काटते वक्‍त इन हैक्‍स को आजमा कर जरूर देखें। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह और भी किचन हैक्‍स जानने के लिए पढ़ती हरें हरजिंदगी।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।