Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:28 AM IST

Hari Mirch Gud Ki Chutney: मिर्च गुड़ की ऐसी चटनी जिसके आगे सब्जी का स्वाद लगेगा फीका, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले

हरी मिर्च और गुड़ की चटनी के बारे में शायद ही आपने सुना होगा। इस बार इसे आप बनाकर घरवालों को ट्राई करें। इसे खाने के बाद आपको सब्जी का स्वाद भी फीका लगेगा। आइए इसकी रेसिपी बताते हैं।
Updated:- 2026-05-15, 10:25 IST
image

हमारे घर की थाली बिना चटनी के अधूरी मानी जाती है। चाहे दाल चावल हो, पराठा हो या सादा फुलका, एक चम्मच चटनी खाने के स्वाद को दोगुना कर देती है। अक्सर हम धनिया, पुदीना या इमली की चटनी तो बनाते ही हैं, लेकिन क्या आपने कभी मिर्च गुड़ की चटनी ट्राई की है? यह चटनी स्वाद में जितनी अनोखी है, बनाने में उतनी ही आसान। तीखी हरी मिर्च और मीठे गुड़ का खट्टा मीठा और तीखा कॉम्बिनेशन इतना लाजवाब होता है कि इसके सामने आपको महंगी सब्जियां भी फीकी लगने लगेंगी। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी और इसके फायदों के बारे में।

मिर्च गुड़ की चटनी Recipe Card

मिर्च गुड़ की चटनी रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Others
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • हरी मिर्च-100 ग्राम
  • गुड़-50 ग्राम
  • अमचूर पाउडर या इमली का पल्प-2 बड़े चम्मच
  • सौंफ- 1 बड़ा चम्मच
  • जीरा पाउडर-1 छोटा चम्मच
  • काला नमक-स्वादानुसार
  • सरसों का तेल-2 बड़े चम्मच
  • हींग-एक चुटकी

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले हरी मिर्च को धोकर अच्छी तरह सुखा लें।

  2. Step 2:

    आप चाहें तो इन्हें बीच से चीरा लें।

  3. Step 3:

    एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें।

  4. Step 4:

    इसमें हींग और सौंफ का तड़का लगाएं।

  5. Step 5:

    अब कड़ाही में कटी हुई हरी मिर्च डालें और 2-3 मिनट तक हल्का नरम होने तक भूनें।

  6. Step 6:

    इसमें काला नमक, जीरा पाउडर और अमचूर पाउडर डालें।

  7. Step 7:

    धीमी आंच पर इसे तब तक पकाएं जब तक गुड़ पिघल न जाए और मिर्च के साथ एक गाढ़ा लटपटा मिश्रण न बन जाए।

  8. Step 8:

    मिश्रण ज्यादा सूखा लगे, तो आप एक चम्मच पानी डालें।

  9. Step 9:

    गुड़ की चाशनी मिर्च को अच्छी तरह लपेट ले, तो इसमें मिर्ची डालें और पकाएं।

  10. Step 10:

    इस तरह से आपकी खट्टी मिठी चटनी बनकर तैयार हो जाएगी।

क्यों खास है मिर्च गुड़ की चटनी?

इस चटनी की सबसे बड़ी खूबी इसका बैलेंस है। हरी मिर्च की तीखापन जब गुड़ की मिठास के साथ मिलता है, तो यह एक ऐसा फ्लेवर तैयार करता है जो आपकी भूख को बढ़ा देता है। यह चटनी न केवल स्वाद में बेमिसाल है, बल्कि पाचन के लिए भी बेहतरीन मानी जाती है क्योंकि इसमें गुड़ और जीरे जैसे तत्वों का इस्तेमाल होता है।

3 - 2026-05-15T101712.646

मिर्च गुड़ की चटनी बनाने की विधि

  • सबसे पहले हरी मिर्च को धोकर अच्छी तरह सुखा लें। अब इनके डंठल हटाकर इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • आप चाहें तो इन्हें बीच से चीरा भी लगा सकते हैं।
  • एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें। जब तेल से धुआं निकलने लगे, तो गैस धीमी कर दें और इसमें हींग और सौंफ का तड़का लगाएं।
  • अब कड़ाही में कटी हुई हरी मिर्च डालें और 2-3 मिनट तक हल्का नरम होने तक भूनें। ध्यान रहे मिर्च का रंग बहुत ज्यादा काला न पड़े।
  • अब इसमें काला नमक, जीरा पाउडर और अमचूर पाउडर डालें। इसके तुरंत बाद कद्दूकस किया हुआ गुड़ डाल दें।
  • धीमी आंच पर इसे तब तक पकाएं जब तक गुड़ पिघल न जाए और मिर्च के साथ एक गाढ़ा लटपटा मिश्रण न बन जाए।
  • अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे, तो आप एक चम्मच पानी डाल सकते हैं।
  • जब गुड़ की चाशनी मिर्च को अच्छी तरह लपेट ले, तो गैस बंद कर दें। आपकी तीखी-मीठी 'मिर्च-गुड़ की चटनी तैयार है।

4 - 2026-05-15T101716.660

 

इसे भी पढ़ें: गर्मी में झटपट तैयार करें खट्टी-मीठी आम की लौंजी, यहां देखें बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

मिर्च गुड़ की चटनी को कैसे करें सर्व?

  • इस चटनी को आप बेसन के पराठे, मक्का की रोटी या सादी पूरी के साथ सर्व करें।
  • इसे ठंडा होने के बाद एक कांच के जार में भरकर रख दें।
  • यह चटनी फ्रिज में 15 से 20 दिनों तक आराम से ताजी बनी रहती है।

1 - 2026-05-15T101714.346

 

इसे भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं आड़ू की लजीज चटनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान

अगर घर में कोई सब्जी समझ न आ रही हो या रोजाना के खाने से बोर हो गए हों, तो यह मिर्च-गुड़ की चटनी सबसे बेस्ट है। यह न सिर्फ आपके खाने का जायका बढ़ाएगी, बल्कि घरवालों के मुंह का स्वाद भी बड़ा देगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।