Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:09 AM IST

घर पर परफेक्ट गुड़ की चाशनी बनाने के लिए अपनाएं ये हैक्स

क्या आपकी भी गुड़ की चाशनी जरूरत से ज्यादा कड़वी हो जाती है? अगर हां, तो यह लेख आपको लिए मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि हम आपको परफेक्ट चाशनी बनाने के आसान ट्रिक्स साझा कर रहे हैं।  
Updated:- 2024-11-25, 07:30 IST
image

चाशनी भारतीय व्यंजन की जान है, जो मिठाइयों और पारंपरिक व्यंजनों में न केवल मिठास बढ़ाती है बल्कि उनके स्वाद को भी खास बनाती है। तिल के लड्डू, गुजिया, मालपुआ या खस्ता चक्की जैसे व्यंजन बनाने के लिए चाशनी का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, हर व्यंजन के लिए अलग-अलग तरह से चाशनी बनाई जाती है।  

अब तो कई लोग चीनी के बजाय गुड़ का इस्तेमाल करने लगे हैं। मगर गुड़ की चाशनी बनाना हर के लिए आसान नहीं है, क्योंकि इसे बनाते वक्त हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कई लोग अक्सर चाशनी बनाते वक्त उसकी गाढ़ापन या पीलापन सही नहीं हो पाता, जिससे मिठाई का मजा कम हो सकता है।

अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं। सही हैक्स और ट्रिक्स के साथ आप घर पर ही परफेक्ट गुड़ की चाशनी तैयार कर सकते हैं और अपनी मिठाइयों का स्वाद दोगुना कर सकते हैं।

सामग्रियों का सही मात्रा में इस्तेमाल करें

easy-sugar-syrup-recipe

अगर आप परफेक्ट गुड़ की चाशनी बनाना चाहते हैं, तो सामग्रियों का सही इस्तेमाल करना जरूरी है। यानी गुड़ और पानी का सही तालमेल होना जरूरी है।

गलत मात्रा में गुड़ या पानी इस्तेमाल करने से चाशनी ज्यादा गाढ़ी या पतली बन सकती है, जिससे मिठाई का स्वाद बिगड़ सकता है। अगर आप 1 कप गुड़ ले रहे हैं, तो आधा कप पानी लें। इससे चाशनी बिल्कुल परफेक्ट बनेगी।

इसे जरूर पढ़ें- एक नहीं बल्कि कई तरह का होता है गुड़, आप भी जानिए

सही गुड़ इस्तेमाल करें

गुड़ की चाशनी बनाने में सबसे जरूरी है सही गुड़ का इस्तेमाल। गुड़ का स्वाद, रंग और बनावट चाशनी की गुणवत्ता और आपके व्यंजन के स्वाद को काफी हद तक बदलता है। अगर गुड़ सही नहीं होगा तो हो सकता है कि डिश का स्वाद भी खराब हो जाए।

इसलिए हमेशा व्यंजन के हिसाब से गुड़ का इस्तेमाल करें। आप हल्के पीले रंग का गुड़ इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह मिठाइयों जैसे तिल के लड्डू, चूरमा और गुजिया के लिए सबसे अच्छा है।

गुड़ के छोटे-छोटे टुकड़े इस्तेमाल करें

chashni or syrup cooking mistakes

अगर आप परफेक्ट चाशनी बनाना चाहते हैं, तो कोशिश करें छोटे-छोटे गुड़ का इस्तेमाल करें। इससे चाशनी बिल्कुल ठीक बनेगी और पिघला हुआ गुड़ भी नहीं जलेगा। वहीं, गुड़ को छोटे टुकड़ों में काटने या कद्दूकस करने से यह जल्दी पिघलता है। इससे समय की बचत होती है और चाशनी आसानी से बनती है।

गैस के फ्लेम का रखें ध्यान 

चाशनी बनाने के लिए गैस की फ्लेम का ध्यान रखना जरूरी है। गलत फ्लेम रखने पर चाशनी पकाने से इसका स्वाद और बनावट खराब हो सकती है। यह या तो बहुत गाढ़ी हो सकती है या जल सकती है, जिससे मिठाई का मजा बिगड़ सकता है। सही तापमान पर पकाने से चाशनी की कंसिस्टेंसी और मिठास दोनों ही परफेक्ट रहती है। 

गुड़ की चाशनी बनाने की विधि

Types of Jaggery| गुड़ के प्रकार| Gud Kitne Tarah Ke Hote Hain | types of  jaggery in hindi | HerZindagi

सामग्री

  • गुड़- 1 कप
  • नींबू का रस- आधा चम्मच
  • पानी- आधा कप

विधि

  • सबसे पहले गुड़ को कद्दूकस कर लें या छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें ताकि यह जल्दी पिघल जाए।
  • एक गहरे तले की कढ़ाई या पैन में पानी डालें। फिर उसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें। धीमी आंच पर पैन रखें और गुड़ को धीरे-धीरे हिलाते रहें।
  • गुड़ पूरी तरह पिघलने तक इसे लगातार चलाते रहें। जब गुड़ पिघल जाए, तो इसे छान लें, छानने के बाद, गुड़ के पानी को फिर से पैन में डालें और मध्यम आंच पर पकाएं।
  • इस दौरान आधा चम्मच नींबू का रस डालें। यह चाशनी को क्रिस्टल होने से बचाता है और उसकी चमक को बढ़ाता है।
  • चाशनी की कंसिस्टेंसी जांचने के लिए ठंडे पानी में इसकी एक बूंद डालें। अगर यह बूंद जम जाए और सख्त हो जाए, तो चाशनी तैयार है।

इसे जरूर पढ़ें- गुड़ की जगह इन चीजों का करें इस्तेमाल

चाशनी खराब होने से बचाने के टिप्स

  • चाशनी में पानी की मात्रा का ध्यान रखें। ज्यादा गाढ़ी चाशनी ठंडी होने पर सख्त हो जाती है।
  • इसे समय-समय पर हिलाते रहें ताकि यह नीचे से चिपके नहीं।
  • अगर चाशनी ज्यादा गाढ़ी हो गई है, तो उसमें थोड़ा गर्म पानी मिलाकर पतला करें।

इस तरह आप चाशनी तैयार कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।