गर्मी में झटपट तैयार करें खट्टी-मीठी आम की लौंजी, यहां देखें बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Rajasthani Style गर्मियों के मौसम में कच्चे आम का स्वाद हर किसी को बेहद ही पसंद आता है। ऐसे में राजस्थान की रसोई से निकली 'आम की लौंजी' एक ऐसी चटनी या अचार है, जो खट्टी-मीठी होने के साथ-साथ लू से बचाने में भी मददगार होती है। जी हां, इसे कई तरीकों से बनाया जाता है। वहीं, अगर इसे गुड़ और चाशनी से बनाया जाए तो स्वाद और भी गहरा हो जाता है। ऐसे में इसकी रेसिपी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आम की लौंजी कैसे तैयार करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
आम की लौंजी कैसे बनाएं? Recipe Card
गर्मी में झटपट तैयार करें खट्टी-मीठी आम की लौंजी, यहां देखें बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
Ingredients
- कच्चे आम- 500 ग्राम
- गुड़: 250 ग्राम
- तड़के के लिए मसाले- सौंफ
- कलौंजी (मंगरैल)
- जीरा
- मेथी दाना और हींग
- पिसे मसाले- हल्दी पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- धनिया पाउडर और नमक
- तेल- 2 बड़े चम्मच
- पानी- आधा कप चाशनी तैयार करने के लिए।
Step
- Step 1:
आम को छीलकर टुकड़ों में काटें।
- Step 2:
कड़ाही में तेल गरम कर पंच-फोरन मसालों का तड़का लगाएं।
- Step 3:
कटे हुए आम डालकर 2 मिनट भूनें।
- Step 4:
हल्दी, नमक और मिर्च पाउडर डालें।
- Step 5:
आधा कप पानी डालकर आम को ढककर पकाएं।
- Step 6:
आम के नरम होते ही इसमें बारीक कटा गुड़ मिलाएं।
- Step 7:
गुड़ पिघलने तक इसे धीमी आंच पर चलाएं।
- Step 8:
चाशनी को एक तार या थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं।
- Step 9:
ठंडा होने पर यह और भी गाढ़ी और रसीली हो जाएगी।
- Step 10:
इसे पूरी या पराठे के साथ सर्व करें और हफ्तों तक स्टोर करें।
आम की लौंजी कैसे बनाएं?
- सबसे पहले कच्चे आमों को अच्छे से धोकर सुखा लें और उन्हें छीलकर मनचाहे आकार में काट लें। ध्यान रहे कि गुठली सख्त हो तो उसे हटा दें।
-1778046605335.jpg)
- अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें जीरा, मेथी, सौंफ, कलौंजी और हींग डालें। जब मसाले चटकने लगें, तो सौंफ की खुशबू आने तक इसे भूनें।
- कड़ाही में कटे हुए आम डालें और 2-3 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें ताकि आम थोड़े नरम हो जाएं।
- अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें। मसालों को आम के साथ अच्छे से मिलाएं ताकि हर टुकड़े पर कोटिंग हो जाए।
- इसमें आधा कप पानी डालें और ढककर आम के गलने तक पकाएं। जब आम थोड़े पक जाएं, तब इसमें गुड़ डालें। गुड़ पिघलकर पानी के साथ मिलकर एक गाढ़ी चाशनी का रूप ले लेगा।
-1778046625758.jpg)
- लौंजी को तब तक पकाएं जब तक चाशनी थोड़ी चिपचिपी न हो जाए। अंत में गरम मसाला या थोड़ा काला नमक डालकर गैस बंद कर दें।
नोट - बता दें कि गुड़ डालने के बाद चाशनी को बहुत ज्यादा सख्त न होने दें। इसे केवल हल्का चिपचिपा या एक तार जैसा होने तक ही पकाएं। ज्यादा पकाने पर ठंडी होने के बाद लौंजी बहुत सख्त और सूखी हो सकती है। साथ ही लौंजी के लिए हमेशा गहरे रंग के पुराने गुड़ को ही चुनें, इससे लौंजी का रंग और स्वाद दोनों ही गहरे आते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।