Papda Roti Recipe: बच्चों के टिफिन के लिए बनाएं 'नरम पपड़ा रोटी', मिनटों में हो जाएगी तैयार

Papda Roti: बच्चों के टिफिन के लिए रोज क्या बनाया जाए, इसे लेकर अक्सर असमंजस बनी रहती है। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि बच्चे हरी सब्जियां खाने में आनाकानी करते हैं या मुंह बनाते हैं। ऐसे में अक्सर यह चिंता रहती है कि उनके लंच बॉक्स में ऐसा क्या पैक किया जाए, जो पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी हो।
Updated:- 2026-05-14, 11:01 IST
soft papda roti recipe

बच्चों के स्कूल टिफिन के लिए हर मां चाहती है कि वह कुछ ऐसा बनाए जो सेहतमंद भी हो और स्वाद में भी लाजवाब हो, ताकि बच्चा पूरा लंच खत्म करके आए। अक्सर सुबह की जल्दबाजी में समय कम होता है और समझ नहीं आता कि क्या खास बनाया जाए। अगर आपका बच्चा भी पराठे या पूरी खाने का शौकीन है और लंच में साधारण रोटी-सब्जी देखकर नाक सिकोड़ता है, तो आप 'पपड़ा रोटी' ट्राई कर सकती हैं। इसका स्वाद ऐसा है कि बच्चे इसे बार-बार बनाने की जिद करेंगे।

पपड़ा रोटी रेसिपी Recipe Card

पपड़ा रोटी बनाने की रेसिपी

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • गेहूं का आटा- 2 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • गुनगुना पानी- 1 गिलास (आटा गूंथने के लिए)
  • तेल/घी- 4 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    पपड़ा रोटी बनाने के लिए एक बर्तन में गेहूं का आटा लें।

  2. Step 2:

    अब इसमें नमक और थोड़ा गरम पानी डालकर गूंथ लें।

  3. Step 3:

    7-8 मिनट तक अच्छे से मसलें।

  4. Step 4:

    अब आटे को बोर्ड पर रखकर रोल की तरह फैला लें।

  5. Step 5:

    इसके बाद इसकी लोई काटकर तेल लगे प्लेट में रखकर 20 मिनट के लिए ढक दें।

  6. Step 6:

    समय पूरा होने के बाद प्लेट से 2-3 लोइ निकालकर हाथ से दबाएं और बेलें।

  7. Step 7:

    अब मीडियम फ्लेम पर पैन रखकर गर्म करें।

  8. Step 8:

    फिर इस पर बेली गई रोटी डालें।

  9. Step 9:

    अब इसे प्लेट से ढकें।

  10. Step 10:

    कुछ सेकेंड बाद इसे पलटकर सुनहरा होने तक पकाएं।

  11. Step 11:

    पपड़ा रोटी बनकर तैयार है।

  12. Step 12:

    इसे सर्व करें।

पपड़ा रोटी बनाने की रेसिपी (Papda Roti Recipe)

Papda Roti Recipe

  • पपड़ा रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा लें।
  • इसमें नमक मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें।
  • ध्यान रखें कि आटा न तो ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत नरम।
  • आटा गूंथने के बाद इसे 7-8 मिनट तक अच्छे से मसलें और फिर 5 मिनट के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद तैयार आटे की अपने हिसाब से छोटी-बड़ी लोइयां काट लें या फिर तैयार आटे को बोर्ड पर रखकर लंबा रोल जैसा फैला लें।
  • फिर लोइयां काटकर हथेली पर रखकर गोल आकार दें।
  • अब सभी लोइयों को तेल लगी प्लेट पर रखकर हल्का सा तेल लगाएं।
  • अब लोइयों को लगभग 20 मिनट के लिए कवर करके रख दें।
  • समय पूरा होने के बाद प्लेट से 2-3 लोइयां निकालें और एक के ऊपर एक रखकर हल्के हाथों से दबाएं।
  • ध्यान दें कि वे एक दूसरे से चिपक जाएं। फिर इन्हें बेलन की मदद से बेल लें।
  • अब पैन को गैस पर रखकर फ्लेम को मीडियम करें।
  • पैन गर्म होने के बाद रोटी क तवे पर रखकर ढक्कन से ढक दें।
  • कुछ सेकेंड बाद इसे पलटकर दोनों तरफ सुनहरा होने तक पकाएं।
  • इस पर आप हल्का तेल या घी भी लगा सकती हैं।
  • जब रोटी अच्छी तरह सिक जाए, तो इसे गरमा-गरम सब्जी के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें- Rice Paper Laphing: इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं राइस पेपर लाफिंग

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।