घर पर ऐसे बनाएं आड़ू की लजीज चटनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान

यह लेख घर पर स्वादिष्ट आड़ू की चटनी बनाने की विधि बताता है, जो न केवल स्वाद में बेहतरीन है बल्कि पाचन में भी सहायक है। इसमें चटनी बनाने के आसान चरण और सामग्री शामिल हैं, जिससे आप गर्मियों में इसका आनंद ले सकें।
Updated:- 2026-05-03, 09:33 IST
peach aadu chutney

जैसे ही गर्मियों का मौसम आता है वैसे ही आड़ू (Peach) मार्केट में दिखाई देने शुरू हो जाते हैं। ये न केवल सेहत के लिए फायदेमंद हैं, बल्कि इसका खट्टा-मीठा स्वाद खाने का जायका भी बढ़ा देता है। अक्सर हम आड़ू को फल के रूप में खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इसकी चटनी खाई है? जी हां, आड़ू की चटनी परांठे, समोसे या स्नैक्स के साथ अगर खाई जाए तो एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन हो सकती है। यह न केवल स्वाद में अच्छी है बल्कि पाचन में भी मदद करती है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आड़ू की चटनी कैसे तैयार करें?  जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

आड़ू की चटनी कैसे बनाएं? Recipe Card

घर पर ऐसे बनाएं आड़ू की लजीज चटनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 20 min
Servings: 10
Level: Medium
Course: Appetisers
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Garima Garg

Ingredients

  • ताजे आड़ू: 500 ग्राम
  • गुड़ या चीनी: 150 ग्राम
  • अदरक: 1 इंच का टुकड़ा
  • मसाले- आधा चम्मच काला नमक
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चुटकी हींग और आधा चम्मच गरम मसाला
  • सौंफ और कलौंजी- आधा-आधा चम्मच
  • 1 बड़ा चम्मच

Step

  1. Step 1:

    आड़ू को धोकर छोटे टुकड़ों में काटें और गुठली निकाल दें।

  2. Step 2:

    एक कड़ाही में आड़ू और थोड़ा पानी डालकर नरम होने दें।

  3. Step 3:

    जब आड़ू मैश होने लगें, तो उसमें गुड़ या चीनी मिलाएं।

  4. Step 4:

    तड़के के लिए सौंफ और कलौंजी का प्रयोग करें।

  5. Step 5:

    कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें।

  6. Step 6:

    काला नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

  7. Step 7:

    धीमी आंच पर चटनी को गाढ़ा होने तक लगातार चलाते रहें।

  8. Step 8:

    खुशबू के लिए अंत में थोड़ा सा भुना हुआ जीरा या गरम मसाला डालें।

  9. Step 9:

    एक चम्मच सिरका मिलाएं ताकि इसे लंबे समय तक स्टोर किया जा सके।

  10. Step 10:

    ठंडा होने के बाद इसे कांच के जार में भरकर फ्रिज में रखें।

आड़ू की चटनी घर पर कैसे बनाएं?

अगर आप चटनी को अलग अंदाज से बनाना चाहती हैं तो यहां दिए गए स्टेरप्स आ गए हैं-

सबसे पहले आड़ू के छिलके उतारकर उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में आधा कप पानी डालें और आड़ू को तब तक उबालें जब तक वे नरम न हो जाएं।

2 - 2026-05-03T083523.186

अब आप एक दूसरे बर्तन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें सौंफ, कलौंजी और हींग डालें। इसके बाद उबले हुए आड़ू के टुकड़ों को इसमें डाल दें।

अब इसमें गुड़ या चीनी डालें। धीमी आंच पर इसे तब तक पकाएं जब तक गुड़ पूरी तरह पिघल न जाए और आड़ू के साथ एक गाढ़ा मिश्रण न बन जाए।

इसे भी पढ़ें - आडू़ के सीजन में घर पर बनाएं लस्सी, शेफ कुणाल कपूर से जानें विधि

जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तो इसमें काला नमक, लाल मिर्च, अदरक और गरम मसाला मिलाएं। इसे तब तक चलाएं जब तक चटनी का रंग गहरा और चमकदार न हो जाए।

1 - 2026-05-03T083521.138

अंत में सिरका डालें और 2 मिनट पकाकर आंच बंद कर दें। सिरका न केवल स्वाद बढ़ाएगा बल्कि चटनी को महीनों तक खराब होने से भी बचाएगा।

इसे भी पढ़ें - बाजार से खरीदना करें बंद, घर पर बनाएं गुजराती गाठिया; आसान है तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।