सोया वडी की ये स्‍पेशल हरे मसाले वाली सब्‍जी घर में मिनटों में बनाएं

आज हम आपके लिए मास्टर शेफ डॉक्‍टर कविराज खियालानी जी की बताई सोया वडी की स्‍पेशल हरे मसाले वाली रेसिपी लेकर आए हैं।
Updated:- 2021-07-30, 09:51 IST
hare masala  soya wadi

प्रोटीन से भरपूर सोया चंक्स के कई फायदे हैं और यह तेजी से मसल्‍स के निर्माण और चयापचय को शक्ति देते हैं। यह हड्डियों, बालों और त्‍वचा की हेल्‍थ के अच्‍छे होते हैं। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को ठीक और हृदय को रोगों से बचाते हैं।

अध्ययन में यह भी पता चला कि सोया चंक्स अंगों के आसपास जमा होने वाले जरूरत से ज्यादा फैट को रोकते हैं। इस तरह, यह वजन कम करने में आपकी मदद करते हैं। लेकिन रोजाना इसकी एक ही तरह की सब्‍जी खा-खाकर लोग बोर हो जाते हैं।

हरे मसाले वाली सोया वडी Recipe Card

सोया वडी की ये स्‍पेशल हरे मसाले वाली टेस्‍टी और हेल्‍दी सब्‍जी

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 20 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Pooja Sinha

Ingredients

  • सोया वड़ियां- 150 ग्राम
  • आलू- 2 मीडियम साइज
  • तेल- 2 चम्मच
  • घी- 2 चम्मच
  • जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
  • हींग- 1/4 छोटा चम्मच
  • उबले हुए प्याज का पेस्ट- 1 कप
  • हरी मिर्च- 2 चम्मच कटी हुई
  • अदरक-लहसुन- मिर्च का पेस्ट- 2 चम्मच
  • टमाटर प्यूरी- 1/2 कप ताज़ा
  • नमक- स्वादानुसार
  • पालक की प्यूरी- डेढ़ कप
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • पानी- 1/4 कप
  • गरम मसाला पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • तली हुई लाल मिर्च- 1-2 गार्निश के लिए

Step

  1. Step 1:

    सोया की वड़ियां को 12-15 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें और आलू को छीलकर काट लें।

  2. Step 2:

    फिर कढ़ाही में तेल गर्म करके उसमें सभी मसाले डालें और कुछ देर के लिए भून लें।

  3. Step 3:

    फिर इसमें सोया वडी और आलू के टुकड़े डालकर कुछ मिनट के लिए भूनें।

  4. Step 4:

    अब ब्लैंच की हुई पालक की प्यूरी डालकर अच्‍छी तरह से मिला लें।

  5. Step 5:

    फिर सब्‍जी को 8 से 10 मिनट और पकाएं और गर्म मसाला और नींबू डालकर गरमागरम परोसें।

इसलिए आज रेसिपी ऑफ द डे में हम आपके लिए सोया वडी की स्‍पेशल हरे मसाले वाली रेसिपी लेकर आए हैं। यह रेसिपी इतनी टेस्‍टी होती है कि बड़े ही नहीं बच्‍चे भी इसे बहुत‍ चाव से खाते हैं। इस रेसिपी के बारे में हमें सेलिब्रिटी मास्टर शेफ डॉक्‍टर कविराज खियालानी जी बता रहे हैं।

बनाने का तरीका

  • हरे मसाले वाली सोया वडी की सब्‍जी बनाने के लिए सबसे पहले सोया की वड़ियां को 12-15 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें। आलू को छीलकर मीडियम साइज के क्यूब्स में काट लें और सारी सामग्री तैयार कर लें।
  • फिर एक कढ़ाही में तेल या घी गरम करके हींग, जीरा, उबले प्याज का पेस्ट और अदरक-लहसुन का पेस्ट, कटी हरी मिर्च को 5-7 मिनट तक अच्छी तरह पका लें। अगर जरूरत महसूस हो तो इसमें थोडा़ सा पानी डाल दें।
  • अब इसमें टमाटर प्यूरी, नमक और सारे पाउडर मसाले डाल दें और सोया वडी और आलू के टुकड़े डालकर कुछ मिनट के लिए भूनें। फिर इसमें थोड़ा सा पानी डालें और मीडियम आंच पर 4-5 मिनट तक पकाएं।
  • अब ब्लैंच की हुई पालक की प्यूरी डालकर अच्‍छी तरह से मिला लें। फिर सब्‍जी को 8 से 10 मिनट और पकाएं और अंत में इसमें गर्म मसाला पाउडर और नींबू डालें। गरमागरम रोटी, नान या पराठे के साथ सर्व करें।

यह रेसिपी आपको कैसी लगी? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और रेसिपी के बारे में जानने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

soya wadi recipe by expert

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।