herzindagi
tips to choose mango for pickle

अचार बनाने के लिए कैसे आमों का चुनाव करें, जानिए आसान ट्रिक

भारत में अलग अलग मौसम में अचार बनाने का चलन सालों से चला आ रहा है। ऐसे में अगर आप आम का अचार बनाने वाले हैं और आपको पता नहीं है कि आपको अचार के लिए कैसे आम खरीदने हैं तो इन ट्रिक्स को फॉलों करें।
Editorial
Updated:- 2023-05-10, 15:56 IST

दुनियाभर में भारतीय खाने के जायके और स्वाद कारण लोग यहां के भोजन को काफी पसंद करते हैं। भारतीय भोजन कई तरह से बनाए जाते हैं कहीं तेल मसाले वाला खाना बनाया जाता है तो कहीं साधारण। खास बात यह है कि भारतीय भोजन के साथ चटपटा अचार और चटनी जरूर परोसी जाती है। ये खाने के स्वाद को और भी ज्यादा स्वादिष्ट और लाजवाब बना देती है। भारत में कई तरह के अचार बनाए जाते हैं, ये अचार साधारण दाल चावल में भी अलग और अनोखा स्वाद मिला देती है।

variety for pickle

गर्मी के मौसम में भरपूर मात्रा में आपको आम नजर आएंगे, चूंकि आम फलों का राजा है तो इसके ढेर सारे वेरायटी भी बाजार में मिल जाएगी। पके हुए आम के अलावा क्या आप जानते हैं कि अचार बनाने वाले आम खाने वाले या मीठे आम से अलग होते हैं। घरों में अचार बनाने के लिए दूसरे वैरायटी के आम खरीदे जाते हैं। अगर आप पहली बार अचार बनाने वाले हैं और आपको नहीं पता है कि कौन से आम से ज्यादा बढ़िया अचार बनेंगे या अचार बनाने के लिए कौन से आम का चुनाव करना है तो आप नीचे दिए गए ट्रीक को पढ़ें और जानें की इस बार अचार बनाने के लिए कैसे आम खरीदने है।

अचार बनाने के लिए करें ऐसे आमों का चुनाव

which variety of mango is used for pickle mango

मोटे छिलके वाले आम

जब कभी भी बाजार जाएं तो अचार के लिए मोटे छिलके वाले आम खरीद कर लाएं। मोटे छिलके वाले आम खाने में खट्टे होते हैं साथ ही इन आमों से बनाई गई अचार को लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं।

अचार बनाने के लिए कौन से वेरायटी के आम खरीदें?

हरे कच्चे आमों के साथ-साथ आम तौर पर अचार बनाने के लिए केंट्स और हैडेन्स का इस्तेमाल किया जाता है। आपको बाजार में आसानी से ये आम मिल जाएंगे इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में आम के नाम अलग होते हैं।

साइज

which mango is best for pickle

अचार बनाने वाले आम के साइज खाने वाले आम या पके हुए पीले आम की तुलना में छोटे और गोल होते हैं। इन आमों का रंग गहरा हरा और छूने पर काफी सख्त होते हैं।

इसे भी पढ़ें: कच्चे आम की सिर्फ चटनी ही नहीं बल्कि इन स्वादिष्ट रेसिपीज को भी करें ट्राई

रेशे वाले आम

बाजार में कई तरह के आम मिलेंगे कुछ गुदे वाले होंगे तो कुछ रेशे वाले ऐसे में आप हरे और रेशे वाले आम खरीदें। बाजार में आप दुकानदार से भी पुछें वो आपको सजेस्ट कर सकते हैं कि रेशे वाले खट्टे आम कौन से हैं और गूदे वाले मीठे आम कौन से। (आम के अचार)

खुशबू से

मीठे आम और खट्टे आम की खुशबू अलग-अलग होती है ऐसे में अचार बनाने के लिए आम खरीदते वक्त सूंघकर जरूर देखें। खट्टे आम की खुशबू मीठे आम से अलग होगी। इसके अलावा आप टेस्ट करके भी पता लगा सकते हैं, खाने पर जो आम अधिक खट्टे लगेंगे उन्हीं आम को अचार बनाने के लिए खरीदें।

इसे भी पढ़ें: आम से बनी इन शानदार रेसिपीज का आप भी लीजिए आनंद

इन तरीकों की मदद से आप इस बार अचार के लिए आम खरीद सकते हैं। हमें उम्मीद है आपको ये ट्रिक पसंद आई होगी। यह लेख पसंद आई होत तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।