भारतीय घरों में अचार तो होता ही है। दादी-नानी सर्दियों की धूप में अचार की बर्नी को रख देती हैं, ताकि वह अच्छी तरह तैयार हो जाए। हमारे घरों में खाने के साथ अचार का होना बहुत जरूरी होता। खाना कैसा भी बना हो लेकिन अगर साथ में अचार है तो आपका स्वाद और भी बेहतर हो जाएगा। पराठे से लेकर सादे से दाल-चावल के साथ इसे बड़े मजे से खाया जाता है। किसी के लिए एक कॉन्डिमेंट है तो किसी के लिए सब्जी का काम करता है।
आपको याद है कैसे घर पर जब कभी सब्जी नहीं बनती थी तो मम्मी स्कूल के लिए पराठे और अचार दे देती थी? आज भी घरों में अचार बनते हैं और इन्हें बनाने में कभी बड़ी मेहनत और वक्त लगता था, लेकिन आज ऐसा नहीं है। बदलती दुनिया के साथ हमने बहुत सी चीजों को इंस्टेंट कर दिया है। अब अचार भी बड़ी जल्दी तैयार हो जाते हैं। इनका स्वाद भी गजब का होता है और यह आपके खाने को भी उतना ही कॉम्प्लिमेंट करते हैं।
आज इस आर्टिकल में हम आपके साथ कुछ ऐसे ही अचार की रेसिपी शेयर करेंगे जो आप झटपट तैयार कर सकती हैं। आम-गाजर के अचार से बेहद अलग अचार आपको भी बहुत पसंद आएंगे।
इसे बनाने के लिए आपको बहुत बेसिक इंग्रीडिएंट्स की जरूरत होगी। आप सिर्फ 20 मिनट में इस अचार को तैयार कर सकती हैं। चलिए इसे बनाने का तरीका जानते हैं-
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: Punjabi Pickle: स्वाद का तड़का लगाने के लिए घर पर बनाएं ये फेमस पंजाबी अचार
आंध्र कुजीन में टमाटर का अचार खूब पसंद किया जाता है। इसे टमाटर को सुखाकर तैयार किया जाता है। चलिए आज इसकी क्विक रेसिपी जानें-
इसे भी पढ़ें: Food Hacks: अचार में खट्टापन लाने के लिए इस्तेमाल करें ये चीजें
यह सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन सर्दियों के लिए यह अचार पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है। इसे बनाना बहुत आसान है, चलिए इसकी रेसिपी देखें-
आप इनमें से किस अचार को बनाना और खाना पसंद करेंगी, हमें कमेंट कर बताएं। यदि आपको लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Ambika Shettys Kitchen
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।