Raw Mango Special: कच्चे आम की सिर्फ चटनी ही नहीं बल्कि इन स्वादिष्ट रेसिपीज को भी करें ट्राई

आम का सीजन चला रहा है। ऐसे में कई महिलाएं आम से तैयार रेसिपीज को ट्राई करती रहती हैं। कोई पके आम की रेसिपीज बनाने में व्यस्त रहता है, तो कोई कच्चे आम की। हालांकि, कच्चे आम से अधिकतर महिलाएं चटनी या अचार ही बनाती हैं। लेकिन, आज इस लेख में हम आपको चटनी या अचार की रेसिपी नहीं, बल्कि कुछ अलग और स्वादिष्ट रेसिपीज बताने जा रहे हैं। इन रेसिपीज को आप आसानी से घर पर ही बना सकती हैं वो भी बहुत कम समय में। यक़ीनन इन रेसिपीज को घर के सभी सदस्य बेहद ही पसंद करेंगे। घर के कई सदस्य एक नहीं बल्कि, कई बार बनाने के लिए भी इन रेसिपीज को बोल सकते हैं। तो बिना देर किए हुए चलिए जानते हैं इन रेसिपीज के बारे में।
कच्चे आम की कढ़ी

सामग्री
कच्चा आम-1, बेसन-400 ग्राम, हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई, करी पत्ता-2 चम्मच, हींग- एक चुटकी, जीरा-1/2 चम्मच, हल्दी-1/2 चम्मच, हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच, लाल मिर्च-2, तेल-1 चम्मच, नमक-स्वादानुसार
बनाने का तरीका
- सबसे पहले कच्चे आम को अच्छे से छीलकर उसका गूदा निकाल लीजिए और महीन काटकर अलग रख दीजिए।
- इधर एक पैन में तेल गरम करें। तेल गरम होने के बाद जीरा और हरी मिर्च का तड़का लगा लीजिए।
- तड़का लगने के बाद आम का गूदा इस पैन में डालकर कुछ देर पकने के लिए छोड़ लीजिए।
- कुछ देर बार बेसन का घोल, नमक, लाल मिर्च इसमें डालें और पानी डालकर कुछ देर पका लीजिए।(आम का मुरब्बा)
- एक एक बर्तन में तेल के साथ जीरा, हींग, करी पत्ता को गरम करके पक रहे कढ़ी में तड़का लगा लीजिए और गैस को बंद कर दीजिए।
- तैयार है कच्चे आम की स्वादिष्ट कढ़ी सर्व करने के लिए।
इसे भी पढ़ें:आम से बनी इन शानदार रेसिपीज का आप भी लीजिए आनंद
कच्चे आम का रायता

सामग्री
कच्चा आम-1, दही-2 कप, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, जीरा पाउडर-1/2 चम्मच, हींग-एक चुटकी, करी पत्ता-2 चम्मच, तेल-1 चम्मच, नमक-स्वादानुसार ,राई-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक बर्तन में दही, नमक, लाल मिर्च पाउडर, और जीरा पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- इधर आप कच्चे आम को छीलकर कद्दूकस कर लीजिए और ऊपर तैयार दही मिश्रण में इसे डालकर मिक्स कर लीजिए।(आम का अचार)
- इसके बाद एक बर्तन में तेल के साथ राई, करी पत्ता और हींग का तड़का तैयार करें और मिश्रण में तड़का लगा लीजिए।
- इसके बाद इस रायता में नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। तैयार है कच्चे आम का रायता।
इसे भी पढ़ें:इन आसान रेसिपीज़ से गर्मियों में कच्चे आम से बनाएं 3 तरह की टेस्टी चटनियां
कच्चे आम की सब्जी

सामग्री
कच्चा आम- 1 कप कटा हुआ, लाल मिर्च-4, राई-1/2 चम्मच, कड़ी पत्ता-8, कद्दूकस नारियल-1/2 कप, नमक-स्वादानुसार, धनिया पत्ता-2 चम्मच, बनाने का तरीका, प्याज-2 बारीक़ कटा हुआ, सब्जी मसाला-1/2 चम्मच, लहसुन-अदरक पेस्ट-1 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक बर्तन में आम के पीस को डालकर कुछ देर उबालकर निकाल लीजिए।
- इधर एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें लाल मिर्च, राई, नमक और प्याज डालकर सुनहरा होने तक पका लीजिए।
- सुनहरा पकने के बाद कढ़ाई में अन्य सभी मसाला डालें और और नारियल डालकर कुछ देर पका लीजिए।
- कुछ देर बाद उबले हुए आम के पीस और हल्का पानी डालें और लगभग 5 मिनट पकने के बाद गैस को बंद कर दीजिए।
- अब ऊपर से धनिया पत्ता डालकर कुछ देर बाद खाने के लिए सर्व करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@cdn.cdnparenting.com,img-global.cpcdn.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।