कम दूध में भी बनाएं गाढ़ी केसर पिस्ता फिरनी, बस अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

अगर आप कम दूध में भी केसर पिस्ता फिरनी गाढ़ी बनाना चाहती हैं तो यह ट्रिक्स आपके काम आ सकती हैं।
Updated:- 2021-08-24, 15:11 IST
kesar pista phirni recipe

त्योहार के मौके पर मीठे में अगर कुछ टेस्टी नहीं खाया, तो त्योहार का सेलिब्रेशन अधूरा-सा लगता है। इसलिए हर घर चाहे मेहमान आ रहे हो या किसी खास खुशी के मौके पर डेजर्ट में कुछ ना कुछ अलग ज़रूर बनता ही है। ज्यादातर महिलाएं डेजर्ट में केसर पिस्ता फिरनी बनाना पसंद करती हैं, जिसमें बासमती चावल, दूध, चीनी और एक चुटकी कश्मीरी केसर का इस्तेमाल किया जाता है और खूब पकाकर गाढ़ा भी किया जाता है। लेकिन आप इस बात से हमेशा परेशान रहती हैं कि कम दूध में जब भी आप केसर पिस्ता फिरनी बनाती हैं, तो वह गाढ़ी नहीं बनती है?

तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम इस लेख के माध्यम से आपको बता रहे है कुछ ऐसे आसान टिप्स और ट्रिक्स, जिन्हें अपनाकर आप बिल्कुल परफेक्ट और गाढ़ी केसर पिस्ता फिरनी बना सकती हैं।

खोया का करें इस्तेमाल

khoya

अगर आप कम दूध में केसर पिस्ता फिरनी बना रही हैं लेकिन आप यह चाहती हैं कि फिरनी का दूध पतला ना हो या उसे ज्यादा पकाने की जरूरत भी ना पड़े, तो आप इसके लिए दूध में थोड़ी मात्रा में खोया को डाल दें। क्योंकि ऐसा करने से फिरनी की खीर गाढ़ी बनती है और खोया की वजह से दूध को अधिक पकाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। इसलिए आप केसर पिस्ता फिरनी बनाते समय थोड़ा खोया डाल दें।

मिल्क पाउडर डालें

milk powder

गाढ़ी केसर पिस्ता फिरनी बनाने के लिए आप इस हैक का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप फिरनी बनाते समय उसमें थोड़ी मात्रा मेंमिल्क पाउडर मिला दें। ऐसा करने से आपकी खीर या फिरनी अधिक स्वादिष्ट बनेगी। साथ ही, आपको बता दें कि जब आप मिल्क पाउडर का इस्तेमाल करें, तो खीर को लगातार चलाते रहें वर्ना आपकी फिरनी नीचे से लग भी सकती है।

इसे ज़रूर पढ़ें-कढ़ाई पर बनाएं बाजार जैसी रुमाली रोटी, सीखें आसान विधि

कस्टर्ड से बनेगी स्वादिष्ट

custard

आप सभी ने कस्टर्ड का नाम सुना होगा। बहुत-सी महिलाओं ने इसे खाया या बनाया भी होगा। लेकिन क्या आपने कभी कस्टर्ड का इस्तेमालकेसर पिस्ता फिरनी बनाते समय किया है? अगर नहीं, तो एक बार यह ट्रिक अपनाकर देखिए। आप कस्टर्ड को थोड़ी मात्रा में खीर या फिरनी में डालते समय इस्तेमाल करें। इससे न सिर्फ आपकी फिरनी अधिक टेस्टी बनेगी बल्कि आपकी फिरनी गाढ़ी भी हो जाएगी। लेकिन आप इस बात का ध्यान रखें कि कस्टर्ड के कई फ्लेवर आते हैं आप केसर पिस्ता फ्लेवर का ही उपयोग करें।

मखाने का करें इस्तेमाल

phirni ki kheer

इन ट्रिक्स के अलावा, आप खीर या फिरनी में मखाने पिस कर भी डाल सकती हैं। मखाने से ना सिर्फ आपकी फिरनी का स्वाद बढ़ेगा बल्कि आपकी खीर अधिक स्वादिष्ट भी बनेगी। साथ ही, आपको दूध को अधिक पकाने की भी जरूरत नहीं है। आप फिरनी में मखाने का इस्तेमाल करें।

इसे ज़रूर पढ़ें-फूले हुए गुड़ के गुलगुले बनाने के लिए बस फॉलो करें यह आसान टिप्स

आप इन ट्रिक्स की सहायता से कम दूध में भी गाढ़ी केसर पिस्ता फिरनी बना सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and Google)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।