सब्जी का स्वाद दोगुना बढ़ा देगी लहसुनी चूर-चूर रोटी, नोट करें रेसिपी

हर सब्जी के साथ रोटी खाने की परंपरा काफी पुरानी है, लेकिन हर पार्टी, हर शादी, हर खास मौके की जान नान ही होते हैं। साथ ही, मक्खनी दाल या अमृतसरी छोले के साथ चूर-चूर नान खाने को मिल जाएं तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। वैसे तो भारत में हर जगह नान काफी लोकप्रिय हैं। खास तौर पर नॉर्थ इंडिया में तो इसके दीवाने काफी ज्यादा हैं।
यही वजह है कि आपको मार्केट में कई तरह के नान आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन क्या आपको कभी लहसुनी चूर-चूर रोटी घर पर बनाई या फिर खाई है? अगर नहीं तो चलिए जानते हैं आज लहसुनी चूर-चूर रोटी की खास रेसिपी। जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं।
लहसुनी चूर-चूर रोटी Recipe Card
आप इस आसान स्टेप्स से लहसुनी चूर-चूर रोटी तैयार कर सकती हैं।
Ingredients
- 3 कप- आटा
- 5 चम्मच- देसी घी
- 5- लहसुन की कलियां
- 6- काली मिर्च
- 3- हरी मिर्च (कटी हुई)
- 1/2 छोटा चम्मच-अजवाइन
- 1/2 छोटा चम्मच- गरम मसाला
- स्वादानुसार- नमक
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप एक बाउल में गेहूं के आटे को छान लें और फिर नमक डालकर मिला लें।
- Step 2:
अब इसमें अन्य मसाले जैसे गरम मसाला अजवाइन और घी आदि भी डाल दें।
- Step 3:
फिर एक पैन में 1 कप पानी गर्म कर लें और लहसुन की कलियां को कूटकर आटा गूंथ लें।
- Step 4:
15 मिनट बाद आटे की बराबर मात्रा में लोइयां बना लें।
- Step 5:
फिर तवे पर रोटी रखें और दोनों तरफ से अच्छी तरह से ब्राउन होने तक पका लें।
- Step 6:
अब रोटी को एक प्लेट में निकालें और बटर लगाकर गरमागरम सर्व करें।
बनाने का तरीका

- लहसुनी चूर-चूर रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में गेहूं के आटे को छान लें और फिर नमक डालकर मिला लें।
- अब इसमें अन्य मसाले जैसे गरम मसाला, 6 कुटी हुई काली मिर्च, कटी हुई 3 हरी मिर्च 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन और घी आदि भी डाल दें।
- फिर एक पैन में 1 कप पानी गर्म कर लें और दूसरी तरह लहसुन की कलियां को कूटकर रख लें। (चूर-चूर नान की रेसिपी)
इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर झटपट बनाएं चावल की फूली-फूली रोटी
- अब कुटी हुई लहसुन की कलियां को आटे में डालकर मिक्स कर लें और आटे में गर्म पानी डालकर गूंथ लें।
- फिर 10 से 15 मिनट के लिए आटे को रेस्ट करने के लिए रख दें ताकि आटा अच्छी तरह से सेट हो जाए।
- अब आटे की बराबर मात्रा में लोइयां बना लें और गोल-गोल पतला बेल लें। अब गैस पर तवा रखें और गर्म कर लें।
- फिर तवे पर रोटी रखें और दोनों तरफ से अच्छी तरह से ब्राउन होने तक पका लें। (सॉफ्ट मेथी नान की रेसिपी)
इसे ज़रूर पढ़ें- नाश्ते में बनाएं लहसुन का पराठा, जानें रेसिपी
- अब रोटी को एक प्लेट में निकालें और बटर लगाकर गरमागरम सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।