नाश्ते में बनाएं लहसुन का पराठा, जानें रेसिपी

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा लहसुन में कई तरह के गुणकारी तत्व पाए जाते हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लहसुन खाने के अनेक फायदे होते हैं। इसे आप कई तरह से खा सकते हैं। लेकिन जब इसे बच्चों को खिलाने की बात आती है, तो काफी मुश्किल हो जाती है। अक्सर बच्चे लहसुन खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप बच्चों को लहसुन का पराठा खिला सकती हैं। आपके बच्चे को स्टफ्ड पराठा जरूर पसंद आएगा। यह पराठा खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है, इसे बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े लोग भी काफी पसंद करेंगे। आइए जानते हैं टेस्टी लहसुन पराठा की रेसिपी के बारे में।
लहसुन पराठा Recipe Card
बच्चों के लिए नाश्ते में सिंपल पराठा न बनाकर इसे लहसुन की मदद से नया ट्विट्स दे सकती हैं। इसके अलावा लहसुन पराठा सेंकने के लिए आप घी या तेल दोनों का उपयोग कर सकती हैं।
Ingredients
- 3 कप आटा
- 5 चम्मच देसी घी
- लहसुन की कलियां
- काली मिर्च
- हरी मिर्च
- अजवाइन
- गर्म मसाला
- नमक
Step
- Step 1:
लहसुन छील कर इसे बारीक काट लें।
- Step 2:
अब इसके बाद हरी मिर्च को बारीक काट लें।
- Step 3:
कटा हुआ लहसुन और हरी मिर्च को नमक और अजवाइन के साथ मिक्स करके पेस्ट बना लें।
- Step 4:
अब 3 कप आटा गूंथ लें।
- Step 5:
आटा गूंथते समय काली मिर्च पाउडर, नमक, अजवाइन और गर्म मसाला मिला लें। इससे पराठा का टेस्ट काफी बढ़ जाएगा।
- Step 6:
इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर इसमें लहसुन स्टफ भरकर इसे बेल लें।
- Step 7:
अब मीडिया गैस पर पराठा सेंक लें।
- Step 8:
पराठे को अचार या फिर चटनी के साथ सर्व करें।
- Step 9:
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- लहसुन का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन छील कर इसे बारीक कर लें।
- अब इसके बाद हरी मिर्च को अच्छे साफ करके बारीक काट लें।
- फिर अब बारीक कटा हुआ लहसुन और हरी मिर्च को मिक्स कर लें।
- इस मिश्रण में अब नमक और अजवाइन डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए पराठे की स्टफिंग तैयार है। आइए अब आटा गूंथते हैं।
- इसके बाद एक बड़ा बाउल लें। इस बाउल में 3 कप आटा डाल लें।
- फिर अब इस आटे में नमक, अजवाइन, काली मिर्च पाउडर और गर्म मसाला डाल कर मिक्स कर लें।
- अब पानी डालकर आटा गूंथ लें। (लच्छा पराठा रेसिपी)
- आटा गूंथने के बाद इसे 10 मिनट के लिए रख दें, इससे आपका आटा अच्छे से सॉफ्ट हो जाएगा।
- 10 मिनट बाद आटे पर तेल लगाकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर उसे बेल लें।
- अब इस बेली हुई रोटी में लहसुन की तैयार स्टफिंग भर लें। इसके बाद इसे गोल करके टिक्की जैसी शेप दें।
- अब इस लोई पर हल्का सा तेल लगाकर इसे अच्छे से बेल लें।
- फिर इसके बाद गैस पर तवा गर्म करें। अब पराठा को तवे पर रखकर अच्छे से सेंक लें।
- लीजिए आपका पराठा बनकर तैयार है इसे चटनी या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ेंःगर्मियों में पिएं ठंडी-ठंडी रोज़ लस्सी, जानें आसान रेसिपी
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।