घर पर झटपट बनाएं चावल की फूली-फूली रोटी

हम कई बार कुछ ऐसी चीजें बनाने के बारे में सोचते हैं जो रूटीन से अलग तो हों, स्वादिष्ट हों, लेकिन झटपट बन जाएं। चावल पूरे भारत में खाया जाने वाला अनाज है और इसे अलग-अलग तरह से हर राज्य में बनाया जाता है। कई लोगों को रोटी पसंद होती है तो कई को चावल, लेकिन क्या आपने कभी चावल की रोटी खाई है? नहीं-नहीं यहां हम अक्की रोटी की बात नहीं कर रहे हैं, स्वादिष्ट वो भी बहुत होती है, लेकिन उसे बनाने में थोड़ा समय और मेहनत लग सकती है। यहां बात हो रही है चावल की साधारण रोटी की जिसे आप झटपट तैयार कर सकते हैं।
चावल की रोटी Recipe Card
इसे बनाने के लिए आप तेल और नमक का इस्तेमाल कर भी सकते हैं और नहीं भी। ये रेसिपी अपने आप कस्टमाइज की जा सकती है।
Ingredients
- 1 कप चावल का आटा
- 1.5 कप पानी
- 1/2 छोटा चम्मच नमक (ऑप्शनल)
- 1/2 छोटा चम्मच तेल (ऑप्शनल)
Step
- Step 1:
सबसे पहले पानी को उबालने चढ़ा दें और पानी गर्म होने पर आधा कप पानी निकाल लें।
- Step 2:
बचे हुए उबलते पानी में चावल का आटा डालकर मिक्स करें। कोई लंप्स नहीं होने चाहिए।
- Step 3:
अब इसे उसी बर्तन में स्टीम होने के लिए रख दें।
- Step 4:
10-15 मिनट बाद इसे पानी के छींटे मारते हुए अच्छे से बाइंड कर लें। अब वो आधा ग्लास पानी यूज करें जो पहले निकाला था।
- Step 5:
अब आप चावल के आटे से लोई बनाएं और फिर नॉर्मल रोटी की तरह ही इसे चावल का आटा लगाकर बेलें।
- Step 6:
इसे वैसे ही सेंकना है जैसे गेहूं की रोटी सेकी जाती है।
- Step 7:
आप इसे दाल, सब्जी आदि किसी के साथ भी एन्जॉय करें ये रोटी बहुत स्वादिष्ट बनेगी।
इसे बिल्कुल वैसे ही बनाया जा सकता है जैसे आप गेहूं के आटे की रोटी बनाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस तरह से आप चावल के आटे की रोटी बनाएंगे।
बनाने का तरीका-
- इसे बनाने के लिए आपको चावल के आटे की जरूरत होगी। आप इसे बाजार से ला सकते हैं या घर में बना सकते हैं। आप इसमें तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं और नहीं भी। शुरुआत में कई लोग आटे की बाइंडिंग के लिए तेल इस्तेमाल कर लेते हैं।
- सबसे पहले 1.5 कप पानी गर्म करें और इसे अच्छे से उबलने दें। इसके बाद इसमें से आधा कप पानी अलग रख लें और बचे हुए 1 कप में 1 कप चावल का आटा मिलाएं। इसी स्टेप में तेल और नमक भी मिलाया जाएगा (अगर इस्तेमाल कर रहे हैं तो)।
- अब गैस बंद कर दें और जल्दी-जल्दी हाथ चलाते हुए चावल के आटे को पानी में मिक्स करें। ये स्टेप थोड़ी मेहनत वाली लगेगी, लेकिन ये बहुत जरूरी है।
- अब आप इसे ढक कर 10 मिनट के लिए रख दें ताकि स्टीम से चावल थोड़ा सा पके और आटा अच्छे से बाइंड हो पाए।
- अब आप आटे को निकाल कर अलग रखें और उसमें पानी के छींटे मारते हुए उसे ठीक से बाइंड करें। जिस तरह से गुलाब जामुन का आटा गूंथते हैं उसी तरह से ये भी बिना क्रैक के गूंथें।
- अब आप आटे को 10 मिनट के लिए और रख सकते हैं या फिर इसे तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे ठीक वैसे ही बनाएं जैसे नॉर्मल गेहूं के आटे की रोटी बनाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर बनाई जा सकती है ये 9 तरह की रोटियां
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।