चंगेज़ी के साथ सर्व करें सॉफ्ट मेथी नान, जानें आसान रेसिपी

भारतीय घरों में सब्जी के साथ रोटियां से बनाई जाती हैं क्योंकि ज्यादातर लोग रोटियां ही खाना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग किसी खास मौकों पर सब्जी या फिर नॉनवेज के साथ नान को खाना पसंद करते हैं। हालांकि, नान आटे से नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये मैदे से बनते हैं। साथ ही, इसे तंदूर में बनाया जाता है। इसलिए कुछ लोगों को लगता है कि इसे घर पर बनाना काफी मुश्किल है। लेकिन आपको बता दें कि आप नान को कई तरह से घर पर आसानी से बना सकती हैं जैसे बटर नान, मेथी नान, नान आदि।
सॉफ्ट मेथी नान Recipe Card
आप इस तरह घर पर आसानी से मेथी नान बना सकती हैं।
Ingredients
- मैदा- 300 ग्राम
- कसूरी मेथी- 50 ग्राम
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- 3 टेबलस्पून
- मिल्क पाउडर - 1 टेबलस्पून
- बेकिंग सोडा - 1/2 टेबलस्पून
- दही - 100 ग्राम
- गर्म पानी - 100 मिली
- बटर- 2 टेबलस्पून
Step
- Step 1:
मेथी नान बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, नमक, मेथी आदि डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- Step 2:
अब इसमें गर्म पानी डालें और एक स्मूथ आटा गूंथ लें। फिर इसे 20 से 30 मिनट के लिए ढककर रेस्ट करने के लिए रख दें।
- Step 3:
जब आटा अच्छी तरह से सेट हो जाए, तो आटे को रोल करें और आटे की बराबर मात्रा में लोइयां बना लें।
- Step 4:
अब सारी लोइयों को बाजार जैसे नान की तरह थोड़ा मोटा बेल लें और साइड में बेल कर रख लें।
- Step 5:
अब इस नान को नॉन स्टिक पैन पर डालकर साइड में थोड़ा पानी डाल दें और थककर अच्छी तरह से रख दें।
- Step 6:
जब यह दोनों तरफ से अच्छी तरह से सिक जाए, तो पैन ओपन करें और चेक करें कि नान अच्छी तरह से पक गया है या नहीं।
- Step 7:
अगर नान अच्छी तरह से पक गया है, तो नान पर बटर लगा लें और ऊपर से चिली फ्लेक्स डाल दें।
- Step 8:
बस आपका मेथी नान तैयार है। आप इसे नॉन वेज यानि चंगेज़ी के साथ सर्व कर सकती हैं।
आपने बटर नान टेस्ट किए होंगे लेकिन क्या आपने कभी मेथी नान बनाए या फिर खाए हैं। अगर नहीं, तो आपको बता दें कि मेथी नान बनाने की रेसिपी काफी आसान है और इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है। आप नॉनवेज के साथ हेल्दी मेथी नान सर्व कर सकती हैं। यकीनन ये आपको बहुत पसंद आएगा। तो देर किस बात की आइए जानते हैं मटर मेथी नान बनाने की आसान रेसिपी क्या है।
बनाने का तरीका
- मेथी नान बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, नमक, मेथी, बेकिंग सोडा, मिल्क पाउडर, तेल डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इसमें गर्म पानी डालें और एक स्मूथ आटा गूंथ लें। फिर इस आटे को 20 से 30 मिनट के लिए ढककर रेस्ट करने के लिए रख दें।
- जब आटा अच्छी तरह से सेट हो जाए, तो आटे को रोल करें और आटे की बराबर मात्रा में लोइयां बना लें।
- अब सारी लोइयों को बाजार जैसे नान की तरह थोड़ा मोटा बेल लें और साइड में बेल कर रख लें। (चूर-चूर नान)
- अब इस नान को नॉन स्टिक पैन पर डालकर साइड में थोड़ा पानी डाल दें और थककर अच्छी तरह से रख दें।
- जब यह दोनों तरफ से अच्छी तरह से सिक जाए, तो पैन ओपन करें और चेक करें कि नान अच्छी तरह से पक गया है या नहीं।
- अगर नान दोनों तरफ से अच्छी तरह से पक गया हो, तो नान पर बटर लगा लें और ऊपर से चिली फ्लेक्स डाल दें।
- बस आपका मेथी नान तैयार है। आप इसे नॉन वेज यानि चंगेजी के साथ सर्व कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- घर में बनानी है होटल जैसी बटर गार्लिक नान? तो ये आसान रेसिपी करें ट्राई
Image Credit- (@Freepik and google)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।