ढाबे जैसा चूर-चूर नान घर पर तवे पर बनाएं, जानें आसान रेसिपी

मक्खनी दाल या अमृतसरी छोले के साथ चूर-चूर नान खाने को मिल जाए तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। यह बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी बेहद पसंद आता है। लेकिन इसे हम अक्सर बाजार से खरीदकर खाते हैं। घर में इसे बनाना महिलाओं को बहुत झंझट भरा लगता है। इसलिए आज हम आपके लिए रेसिपी ऑफ द डे में ढाबा स्टाइल चूर-चूर नान की रेसिपी लेकर आए हैं। इस रेसिपी को आप आसानी और बिना किसी परेशान के घर में आसानी से तवे पर बना सकती हैं। इस रेसिपी के बारे में हमें शेफ कुणाल कपूर का इंस्टा देखने के बाद पता चला है।
चूर-चूर नान Recipe Card
चूर-चूर नान घर पर तवे पर बनाएं
Ingredients
- स्टफिंग के लिए; पनीर कद्दूकस किया हुआ - 1 कप
- नमक स्वादानुसार
- मैश किया हुआ आलू- 1 कप
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- प्याज कटा हुआ- 1/4 कप
- धनिये के बीज- 1 बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च कटी हुई- 2
- हरा धनिया कटा हुआ- 2 बड़े चम्मच
- चिल्ली फ्लेक्स- 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च- 1/2 छोटा चम्मच
- अनारदाना- 1 बड़ा चम्मच
- आटे के लिए; आटा- 4 कप
- चीनी- एक चुटकी
- नमक- 1 1/2 छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा- 1 छोटा चम्मच घी- 1/4 कप
- दही- 3 बड़े चम्मच
- गर्म पानी
- हरा धनिया
- प्याज़ की चटनी के लिए; कटा हुआ प्याज- 1 कप
- हरी मिर्च कटी हुई-2
- इमली का गूदा (पतला) – 1 कप
- आलू (उबला और मैश किया हुआ)- 1 कप
- नमक स्वादानुसार
- काला नमक- 1/2 छोटा चम्मच
- भुना जीरा (पाउडर)- 2 चम्मच
- मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- चीनी- 3 बड़े चम्मच
- पानी- 1 कप
- हरा धनिया कटा हुआ- मुट्ठी भर
Step
- Step 1:
स्टफिंग के लिए सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें।
- Step 2:
अब सारी सूखी सामग्री को मिलाकर आटा गूंथ लें।
- Step 3:
इन्हें गोल करके आटे में स्टफिंग डालें।
- Step 4:
पीछे की तरफ थोड़ा पानी लगाकर गरम तवे या तवे पर चिपका दें।
- Step 5:
इसे ठीक से पकने के लिए पलट दें। इसे बाहर निकालें और मक्खन लगाएं।
- Step 6:
आपके टेस्टी चूर-चूर नान तैयार है। इस तरह की और रेसिपीज पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहे।
शेफ कुणाल कपूर ने इंस्टाग्राम पर रेसिपी का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ''तवे पर चूर-चूर नान बनाने के लिए कोई भी दिन बुरा नहीं है। इसे घर पर बनाने का एक बहुत ही तेज़ और आसान तरीका। इसे अभी आज़माएं या इसे विशेष दिन के लिए सेव करें।'' आइए इसकी रेसिपी के बारे में विस्तार से इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं।
View this post on Instagram
स्टेप्स
- स्टफिंग के लिए सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें और इसे एक तरफ रख दें।
- अब आटे के लिए 2 टेबल स्पून घी के साथ सभी सूखी सामग्री मिलाएं। अब गीली सामग्री डालकर नरम आटा गूंथ लें।
- कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर आटे को फैला दें। फैले हुए आटे पर घी लगाकर थोड़ा सूखा आटा छिड़कें। एक सिरे से आटे को बेलना शुरू करें और इसे एक गोल बेलन की तरह बना लें। आटे को बराबर अंतराल पर काट लें।
- इन्हें गोल करके आटे में स्टफिंग डालें। ऊपर से कटा हरा धनिया डालें। पीछे की तरफ थोड़ा पानी लगाकर गरम तवे पर चिपका दें।
- इसे ठीक से पकने के लिए पलट दें। इसे बाहर निकालें और मक्खन लगाएं।
चटनी के लिए
- एक बाउल में प्याज, नमक, काला नमक, जीरा पाउडर, चीनी और हरी मिर्च मिलाएं। एक मिनट के लिए प्याज को हाथों से मसल लें। अब इमली का पल्प डाल कर मिक्स करें, मैश किया हुआ आलू डाल कर मिक्स करें।
- अब इसमें ठंडा पानी डालकर हाथों से मिला लें। कटा हरा धनिया डालकर नान के साथ ठंडा सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।