आलू को दें नया ट्विस्ट, घर पर बनाएं कोरियन पोटैटो जियोन की रेसिपी

आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका लगभग इस्तेमाल दुनियाभर के देशों में किया जाता है। आज हम इस लेख में आपको कोरियन स्टाइल में आलू स्नैक्स बनाने का तरीका बताएंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-06-14, 11:37 IST
korean potato jeon big

इन दिनों कोरियन ड्रामा की तरह उनकी रेसिपी भी भारत में काफी पॉपुलर है। भारतीय लोग किमची से लेकर कोरियन Tteokbokki को काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आलू से भी आप घर पर आसानी से कोरियन स्नैक्स बना सकती हैं। यकीनन आपके बच्चों को यह कोरियन डिश जरूर पसंद आएगी। इस कोरियन रेसिपी को बनाने के लिए केवल आलू और मैदा की जरूरत है। आप इन दो इनग्रीडियंनस से टेस्टी स्नैक्स बना सकती हैं। आइए जानते हैं कोरियन पोटैटो जियोन बनाने की आसान रेसिपी

पोटैटो जियोन की रेसिपी Recipe Card

आज हम आपको ट्रेडिशनल कोरियन आलू रेसिपी के बारे में बताएंगे।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 100
Cuisine: Others
Author: Shilpa

Ingredients

  • 2 आलू
  • 1 बड़ा चम्मच मैदा
  • नमक
  • तेल

Step

  1. Step 1:

    कोरियन पोटैटो बनाने के लिए 2 आलू लें।

  2. Step 2:

    इन आलू को छीलकर साफ कर लें।

  3. Step 3:

    अब आलू को कद्दूकस कर लें।

  4. Step 4:

    आलू में मैदा और नमक मिलाकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।

  5. Step 5:

    अब एक पैन में तेल गर्म कर लें।

  6. Step 6:

    इसके बाद इसमें आलू का मिश्रण डाल कर इसे अच्छे पका लें।

  7. Step 7:

    अब इसे चटनी या फिर चाय के साथ सर्व करें।

विधि

  • कोरियन पोटैटो जियोन बनाने के लिए सबसे पहले बड़े आलू लें। इसे धोकर अच्छे से साफ कर लें।
  • अब आलू को छील लें। फिर एक बार आलू को साफ पानी में धो लें।
  • अब इन आलू को कद्दूकस कर लें।
  • एक बड़ा बाउल लें। इसमें कद्दूकस किया हुआ आलू डाल लें।
  • अब इस बाउल में मैदा और नमक डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब एक पैन लें और इसमें तेल गर्म कर लें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें थोड़ा-थोड़ा मिश्रण डालें। (आलू खाने के फायदे)
  • इस मिश्रण को आप राउंड शेप में डालें।
  • इसके बाद इसे मीडियम आंच पर सेंक लें।
  • जब पोटैटो जियोन एक तरफ से पक जाए तो फिर इसे दूसरी तरफ भी पका लें।
  • लीजिए आपका टेस्टी कोरियन स्नैक्स बनकर तैयार है।
  • इसे आप अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व करें।

इसे जरूर पढ़ेंःबाजार से खरीदने की बजाय घर पर बनाएं अमरूद जूस रिफ्रेशिंग कूलर

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।