जामुन पुदीना पॉप्सिकल्स को बच्चों के लिए मिनटों में करें तैयार, जानिए आसान विधि

गर्मियों के आते ही बच्चे ठंडी चीजें खाना शुरू कर देते हैं जैसे-कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, चुस्की आदि। लेकिन बाहर की आइसक्रीम या फिर चुस्की में केमिकल कलर मिलाएं जाते हैं इसलिए इसका अधिक सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप घर भी की नेचुरल फलों से घर पर ही बनाकर अपने बच्चों को दें।
जी हां, गर्मियों में कई ऐसे सीजनल फ्रूट आते हैं, जिनका सेवन करना सेहत के लिए लाभदायक होता है जैसे-जामुन। लेकिन कई बच्चे फ्रूट खाने में आना कानी करते हैं। अगर आपका बच्चे भी कुछ ऐसा ही करते हैं, तो आप परेशान न हों क्योंकि आप जामुन की सहायता से टेस्टी चुस्की बना सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
जामुन पुदीना पॉपसिकल्स Recipe Card
गर्मियों में जामुन पुदीना पॉपसिकल्स का उठाएं लुत्फ।
Ingredients
- 500 ग्राम- जामुन
- 5 से 6-पुदीना के पत्ते
- 1- नींबू का रस
- 2 चम्मच- चीनी
- स्वादानुसार- नमक
- मसाले- चाट मसाला
- काला नमक
Step
- Step 1:
सबसे पहले जामुन को धोकर ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह से पीस लें और प्यूरी बना लें।
- Step 2:
फिर प्यूरी में चीनी, नींबू का रस और पुदीने की पत्तियां डालें और फिर उसे भी ब्लेंड कर लें।
- Step 3:
फिर आखिर में अपनी पसंद या फिर टेस्ट के हिसाब से नमक, चाट मसाला या काला नमक डाल दें।
- Step 4:
अब इस मिश्रण को एक पॉप्सिकल स्टैंड में डालें और जब पॉप्सिकल सूख जाएं, तो इसमें स्टिक्स लगा दें।
- Step 5:
फिर इसे फ्रिज में रख दें और ठंडी-ठंडी जामुन पुदीना पॉप्सिकल्स सर्व करें।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले जामुन को धोकर ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह से पीस लें और प्यूरी बना लें।
- फिर प्यूरी में चीनी, नींबू का रस और पुदीने की पत्तियां डालें और फिर उसे भी ब्लेंड कर लें। (मैंगो आइसक्रीम रेसिपी)
- फिर आखिर में अपनी पसंद या फिर टेस्ट के हिसाब से नमक, चाट मसाला या काला नमक डाल दें।
- अब इस मिश्रण को एक पॉप्सिकल मोल्ड या फिर स्टैंड में डालें और जब पॉप्सिकल सूख जाएं, तो इसमें स्टिक्स डाल दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- वीकेंड में इन अमेरिकन डिजर्ट का आप भी लीजिए मज़ा, जानें रेसिपी
- अब पॉप्सिकल मोल्ड का ढक्कन बंद कर दें और पॉप्सिकल्स को जमने के लिए फ्रिज में रख दें।
- 3-5 घंटे के बाद पॉप्सिकल ट्रे को बाहर निकाल लें और ट्रे को बहते पानी के नीचे रखकर पॉप्सिकल्स को डिमोल्ड कर लें।
- अब आप इसे प्लेट पर रखें और कुछ पुदीने के पत्ते, नींबू और आइसिंग शुगर के साथ अपने बच्चों को सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।