घर में रखे बिस्किट की मदद से बिना क्रीम बनाएं मैंगो आइसक्रीम

गर्मियां शुरू हो गई हैं और इस वक्त सभी को ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने में बहुत अच्छी लगती है। ये आइसक्रीम घर पर बनी हो तो क्या ही बात है। गर्मियों में आम बहुतायत में आता है और ऐसे समय में अगर आप ठंडी-ठंडी मैंगो आइसक्रीम का स्वाद चखना चाहती हैं तो इसे घर पर जरूर ट्राई करें। अब आप सोचेंगी कि इस रेसिपी में क्रीम तो जरूरी होगी, लेकिन मैं आपको बता दूं कि इसमें क्रीम की कोई जगह नहीं है और आपको सिर्फ बिस्किट के इस्तेमाल से ही बाजार जैसी आइसक्रीम मिलेगी।
बिस्किट मैंगो आइसक्रीम Recipe Card
इस आइसक्रीम में न ही बाजार वाली क्रीम का इस्तेमाल हुआ है और न ही इसमें कंडेंस मिल्क की जरूरत पड़ी है।
Ingredients
- आधा लीटर दूध
- मारी बिस्किट का एक पैकेट
- शक्कर 5 बड़े चम्ममच
- पका हुआ आम 1
- दूध की मलाई (ऑप्शनल)
Step
- Step 1:
एक पैन में दूध को करीब 6-7 मिनट तक लो फ्लेम पर पकाएं। पैन में अगर दूध की परत चढ़ रही है तो उसे भी छुरच कर दूध में मिला लें।
- Step 2:
अब मारी बिस्किट को तोड़कर ग्रेट कर लें और महीन पाउडर बना लें।
- Step 3:
इसमें से दो-तीन चम्मच दूध बिस्किट के पाउडर में मिलाएं और उसे अच्छे से मिक्स कर पेस्ट बना लें।
- Step 4:
इसे धीरे-धीरे कर उबलते दूध में मिलाएं, ध्यान रहे लम्प्स न पड़ने पाएं।
- Step 5:
इसे गाढ़ा होने तक पकाएं। इसके बाद ठंडा होने दें।
- Step 6:
जब ये ठंडा हो जाए तो ब्लेंडर में चलाएं। इसमें पका हुआ आम भी मिलाएं और चलाएं।
- Step 7:
अब इस स्टेप में आप चाहें तो मलाई, क्रीम, कंडेंस मिल्क जो भी मिलाना हो वो आधा कप मिलाएं। अगर नहीं मिलाना हो तो न मिलाएं।
- Step 8:
अब इसे अच्छे से एयर टाइट कंटेनर में रखें। ध्यान रहे एयर बबल्स नहीं आने चाहिए।
- Step 9:
आप चाहें तो इसे सेमी फ्रीज कर एक बार फिर से ब्लेंडर में पीस सकती हैं ताकि इसमें कोई एयर बबल्स न आएं और आइसक्रीम का टेक्शचर काफी स्मूथ बने।
- Step 10:
अब इसे दोबारा कंटेनर में डालकर 7-8 घंटे के लिए जमाएं।
- Step 11:
अब इसे फ्रिज से बाहर निकालकर सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।