झटपट तैयार करें चाइनीज डोसा, जानें आसान रेसिपी

साउथ इंडियन डिशेज का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। अगर ब्रेकफास्ट में गरमा -गरम डोसा, सांभर और नारियल की मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है। जी हां, डोसा साउथ इंडियन लोगों की पहली पसंद होता है और आपके खाने को लाजवाब बनाने वाली यह डिश देखते ही भूख कई गुना बढ़ जाती है।
वैसे तो डोसा दक्षिण स्टाइल में बनाया जाता है, मगर आज हम आपको चाइनीज डोसा बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। बता दें कि चाइनीज डोसा न सिर्फ बनाना आसान है बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होता है। डोसे को आप इन आसान टिप्स से तैयार कर सकती हैं।
चाइनीज डोसा Recipe Card
इन आसान स्टेप्स से बनाएं चाइनीज डोसा।
Ingredients
- उड़द की दाल- 1 कप
- चावल-2 कटोरी
- नमक- स्वादानुसार
- चाइनीस के लिए सामग्री
- नूडल्स-1 पैकेट
- पत्ता गोभी- 1
- प्याज-1
- शिमला मिर्च-1
- चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच
- सोया सॉस- 1 चम्मच
- रेड चिली सॉस- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- नूडल्स मसाला- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
Step
- Step 1:
उड़द की दाल और चावल को एक ग्राइंड में डालें और डोसे का मिश्रण तैयार कर लें।
- Step 2:
नूडल्स बनाने के लिए सभी सब्जियों को काट लें और एक पैन में डालकर फ्राई कर लें।
- Step 3:
प्याज ब्राउन होने के बाद नूडल्स और सभी मसाले डालकर 10 मिनट तक पका लें।
- Step 4:
खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें। अब दूसरे पैन में डोसा बैटर फैलाएं और नूडल्स डालकर पकने दें।
- Step 5:
बस आपका चाइनीज डोसा बनकर तैयार है, जिसे सांभर के साथ सर्व किया जा सकता है।
विधि

- सबसे पहले हमें डोसे का बैटर बनाना होगा। इसके लिए उड़द की दाल और चावल को 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- 4 घंटे बाद दोनों चीजों को एक ग्राइंड में डालें और डोसे का मिश्रण तैयार कर लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- क्या आप जानते हैं मसाला डोसा की शुरुआत कहां से हुई
- मिश्रण तैयार करने के बाद कुछ के लिए गर्म जगह पर रख दें, ताकि यह खमीर हो जाए। आप चाहें तो इसमें खमीर मिक्स भी कर सकती हैं।
- आइए जब तक चाइनीज बनाते हैं। सबसे पहले सभी समान तैयार करके रख लें। आप एक फ्राई पैन लें जिसमें थोड़ा तेल गर्म कर लें।
- जब तेल गर्म हो जाए तो एक कटा हुआ प्याज, एक शिमला मिर्च, 1 बारीक कटी हुई पत्ता गोभी आदि डालकर फ्राई कर लें।
- हल्का ब्राउन होने के बाद नूडल्स डाल कर ऊपर से 1 छोटा चम्मच सोया सॉस, 1 चम्मच चिली सॉस, स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच नूडल्स मसाला डालकर पका लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- दाल-चावल के बैटर से नहीं ब्रेड से बस 5 मिनट में बनाएं डोसा, जानें इंस्टेंट रेसिपी
- खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें। अब दूसरे पैन में एक चम्मच तेल डालें और चम्मच की मदद से डोसा बैटर फैलाएं। ऊपर से नूडल्स डालें और 5 मिनट तक पकने दें।
- अब दूसरी तरफ से भी डोसा पका लें। बस आपका चाइनीज डोसा बनकर तैयार है, जिसे सांभर के साथ सर्व किया जा सकता है।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।