दाल-चावल के बैटर से नहीं ब्रेड से बस 5 मिनट में बनाएं डोसा, जानें इंस्टेंट रेसिपी

साउथ इंडियन डिशेज का अपना एक अलग क्रेज है। कुछ हेल्दी और अच्छा खाना हो तो हम इडली, डोसा, सांभर, वड़ा, उत्पम की ओर भागते हैं। वजन कम करने के लिए भी इडली को आहार में शामिल करने के लिए कहा जाता है।
आज के समय में तो नॉर्थ इंडियन कुजीन की तरह यह साउथ इंडियन कुजीन भी काफी लोकप्रिय हो गया है। इन डिशेज को घर पर बनाना भी बहुत आसान होता है। अब जैसे डोसा को ही ले लीजिए, उसके कई वेरिएशन प्लेन डोसा, आलू डोसा, प्याज डोसा, पनीर डोसा, आदि आप खा सकते हैं। यह क्रिस्पी डिश पेट भी भरता है और स्वाद में भी अव्वल दर्जे का होता है।
ब्रेड डोसा रेसिपी Recipe Card
घर पर इंस्टेंट ब्रेड डोसा बनाने के लिए चलिए इसकी रेसिपी भी नोट कर लें।
Ingredients
- 8 ब्रेड स्लाइस
- 1/4 कप चावल का आटा
- 1/4 कप रवा
- 1/4 कप दही
- 1/2 कप पानी
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 1/2 छोटा चम्मच सरसों
- 3 सूखी लाल मिर्च
- 2 कप मैश किए उबले आलू
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 कच्ची मूंगफली
- 1 छोटा चम्मच फ्रूट सॉल्ट/ईनो
- 1/4 कप बारीक कटा प्याज
- 5-6 करी पत्ता
- 1 बड़ा चम्मच अदरक
- नमक स्वादानुसार
Step
- Step 1:
एक कटोरे में ब्रेड, रवा, दही, चावल का आटा, नमक और पानी डालकर मिलाएं और उसे एक ब्लेंडर में स्मूथ पीस लें।
- Step 2:
अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें सरसों, सूखी लाल मिर्च और मूंगफली डालकर कुछ देर सॉते करें।
- Step 3:
इसके बाद उसमें प्याज, अदरक करी पत्ता, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें।
- Step 4:
अब मैश किए हुए आलू इसमें मिलाएं और नमक और पानी डालकर अच्छी तरह से पकाकर इसे एक किनारे रखें।
- Step 5:
डोसा वाले बैटर में फ्रूट सॉल्ट और थोड़ा पानी डालकर उसे पतला कर लें। तवा गर्म करें और उसमें बैटर डालकर उसे फैला लें।
- Step 6:
इसमें ऊपर से तेल डलाकर इसे क्रिस्प करें और फिर आलू का मासाल डालकर फोल्ड करके सेंक लें। एक प्लेट में डोसा, चटनी और सांभर के साथ परोसें।
इसकी क्रिस्पी लेयर उड़द की दाल और चावल को रातभर भिगोकर ब्लेंड करके तैयार किया जाता है। कुछ लोग सूजी का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने ब्रेड वाला डोसा खाया है? नहीं न! हमें पता ही था, इसलिए तो हम मास्टर शेफ पंकज भदौरिया की यह स्पेशल रेसिपी आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं।
शेफ पंकज अपने इंस्टाग्राम पोस्ट्स के जरिए कई स्वादिष्ट व्यंजन हम तक पहुंचाती हैं। ऐसे ही एक पोस्ट में उन्होंने बस 5 मिनट में झटपट तैयार होने वाले इस ब्रेड डोसा की रेसिपी भी शेयर की है।
अगर आपको डोसा पसंद है, लेकिन बैटर बनाने की झंझट पसंद नहीं है तो आप ब्रेड से आसानी में यह डोसा बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानें ब्रेड डोसा कैसे बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: झटपट तैयार करें डोसा की ये वैरायटीज, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
बनाने का तरीका-
View this post on Instagram
- ब्रेड से डोसा बनाने के लिए आप कुछ ब्रेड के स्लाइस ले लीजिए। अब इन ब्रेड के स्लाइस के किनारों को आप काटकर अलग निकाल लें।
- अब इसे एक मिक्सिंग कटोरे में ट्रांसफर कर लें और फिर इसमें चावल का आटा, रवा, थोड़ी सी दही, नमक और पानी डालकर एक बार मिक्स कर लीजिए। इस सारे मिश्रण को अब एक ब्लेंडर में डालकर एक स्मूथ बैटर तैयार कर लीजिए। ध्यान रहे कि आपके बैटर में ब्रेड के टुकड़े न दिखें। जरूरत लगे तो आप 1-2 बार फिर इसे ब्लेंड करके स्मूथ बना लें। इसे कटोरे में निकालकर एक तरफ रख दें।
- अब आलू मसाला तैयार कर लें। इसके लिए एक पैन में तेल गर्म करें और फिर उसमें सरसों, सूखी लाल मिर्च, कच्ची मूंगफली डालकर कुछ 1-2 मिनट के लिए सॉते कर लें।
- अब इसमें बारीक कटा प्याज डालकर उसे कुछ सेकंड चलाएं और फिर उसमें बारीक कटा हुआ अदरक, करी पत्ता (करी पत्ता को स्टोर करने के टिप्स), हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे धीमी आंच पर 2 मिनट पकाने के बाद इसमें उबले हुए मैश किए आलू डाल एक बार मिक्स करें।
- आलू में नमक और थोड़ा सा पानी डालकर इसे फिर एक बार मिला लें और कुछ मिनट के लिए पकाकर आंच को बंद कर दें।
इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं मसाला डोसा की शुरुआत कहां से हुई
- ब्रेड वाले मिश्रण में फ्रूट सॉल्ट या फिर ईनो और पतला बैटर बनाने के लिए थोड़ा सा पानी और डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके एक तरफ रख दें।
- अब अपना तवा गर्म करें और जरूरत लगे तो उसमें पानी के छींटे मारकर एक बार पोछ लें। अब इसमें एक कटोरी या करछी की मदद से बैटर डालकर फैला लें। इसके ऊपर थोड़ा सा तेल डालें ताकि यह क्रिस्प हो जाए फिर इसमें आलू का मसाला डालें। इसे फोल्ड करें और प्लेट में निकाल लें।
- डोसा की प्लेट में नारियल की चटनी और सांभर रखें और ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर में इसका मजा उठाएं। यह रेसिपी आपको ही नहीं, आपके परिवार को भी बहुत पसंद आएगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।