जब भी मैं किचन में कदम रखती हूं, तो मां के हाथों से बने की खुशबू, बर्तनों की आवाज और मसालों की महक को बड़ा मिस करती हूं। काम के सिलसिले में, मैं घर से दूर रहती हूं, ऐसे में खान बनाते हुए या खाते हुए अक्सर मां याद आ जाती है।
कोई नई रेसिपी बनानी हो, तो उससे पहले एक बार मां को पूछकर मसाले कन्फर्म कर लेती हूं। मुझे यकीन है कि बाहर रहने वाली हर लड़की ऐसा करती होगी। सच है...मां सिर्फ खाना नहीं बनाती, बल्कि हर डिश में अपना प्यार, अनुभव और कुछ ऐसे हैक्स मिलाती हैं, जो खाने को खास बना देते थे।
मैंने अपनी मां से कुछ खास किचन हैक्स सीखे हैं। सोचा इन्हें आपके साथ भी शेयर करूं। चलिए इस लेख से आप भी इन काम के नोट्स को लिख लें।
1. नमक के जार में चावल के दाने
कभी-कभी नमक नमी के कारण इकट्ठा हो जाता है। सिर्फ नमक ही नहीं, चीनी के साथ भी ऐसा होता है। ऐसे में आप क्या करती हैं? मेरी मां ने सिखाया कि नमक और चीनी के जार में थोड़े चावल के दाने डाल देने से यह समस्या नहीं होती। चावल नमी सोख लेता है नमक हो या चीनी, दोनों ड्राई रहते हैं। अब बताइए, है न बढ़िया हैक है!
2. भिंडी कुरकुरी बनाने का तरीका
मां का यह हैक मैं हमेशा आजमाती हूं। भिंडी मेरी फेवरेट सब्जी है, लेकिन वह अक्सर चिपचिपी बनती थी। ऐसे में मां ने बताया कि भिंडी को कुरकुरा कैसे बनाया जा सकता है। इसके लिए बस सब्जी को धोकर अच्छे सुखाना है और फिर मीडियम हाई फ्लेम में उसे कुछ सेकंड फ्राई करना है। बस यही हैक है, जिससे सब्जी बगैर चिपचिपी हुई क्रिस्पी हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: स्मार्ट गृहणी को जरूर पता होने चाहिए ये 10 किचन हैक्स
3. टमाटर को जल्दी पकाने का तरीका
बाजार से टमाटर खरीदते वक्त कई बार ढेर से पीले और कच्चे टमाटर भी आ जाते हैं। अगर टमाटर कच्चे हों और तुरंत पकाना हो, तो मां उन्हें रातभर आटे में दबाकर रखती थीं। सुबह तक वे लाल और पक चुके होते थे, जिससे सब्जी या दाल में उनका स्वाद और रंग दोनों बेहतर हो जाते थे। आप भी इस ट्रिक को आजमाकर देख सकती हैं।
4. फ्रेंच फ्राइज को क्रिस्पी बनाने के ट्रिक्स
रेस्तरां स्टाइल वाले फ्रेंच फ्राइज मेरी मां से अच्छे कोई नहीं बना सकता है। मैं जब भी फ्रेंच फ्राइज ट्राई करती, तो वह सॉफ्ट हो जाते थे। परफेक्ट फ्रेंच फ्राइज के लिए मां आलू को काटकर 2-3 मिनट उबालती थीं, फिर उन्हें सुखाकर कॉर्नफ्लोर में लपेटकर फ्रीजर में रख देती थीं। जब भी फ्राइज को फ्राई करना होता था, बस निकालो और तेल में डीप फ्राई कर लो। यह हैक एक बार आप भी आजमाकर देखिएगा।
5. लहसुन छीलने की आसान ट्रिक
लहसुन की कलियों को छीलना बहुत मेहनत का काम होता है। मगर इस हैक से आप लहसुन को आसानी से छील सकती हैं। लहसुन की 3-4 कलियों को एक साथ रखकर चाकू या कटोरी से उन्हें दबाएं। इससे लहसुन का छिलका भी आसानी से उतर जाएगा। इसके अलावा, अगर आप लहसुन को 5-10 सेकंड माइक्रोवेव में गर्म कर लेंगी, तो भी छिलका निकाल सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: DIY Kitchen Tips: ये किचन हैक्स बचा सकते हैं आपके हजारों पैसे
6. चटनी का रंग बनाए रखने का तरीका
कई बार चटनी का रंग उतना बेहतर नहीं होता, जितना होना चाहिए। हरी चटनी का रंग अक्सर काला पड़ जाता है। अगर आप चटनी के रंग को बरकरार रखना चाहती हैं, तो यह तरीका आजमाकर देखिएगा। मेरी मां चटनी बनाते समय उसमें एक चम्मच दही मिला देती हैं, जिससे उसका रंग हरा ही बना रहता था और स्वाद भी बढ़ जाता था।
अब जब इन हैक्स को आजमाती हूं, तो लगता है कि यह खजाना मुझे किसी किताब में नहीं मिलता। ये हैक्स आज न केवल मेरे काम को आसान बनाते हैं, बल्कि मां की यादों को भी ताजा कर देते हैं।
आपकी मम्मी ने ऐसा कोई मजेदार हैक आपके साथ शेयर किया हो, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों