पास्ता के साथ ट्राई करें ये टेस्टी Sauce और बढ़ाएं खाने का स्वाद

जब बात खाने की हो और उसमें भी बाहर के यानी कि स्ट्रीट फूड की हो तो कोई भी ना नहीं कर सकता है। बाहर के इन्हीं फ़ूड में से कुछ चीजें हम घर पर भी बनाया करते हैं। इन्हीं में से एक है पास्ता जो बच्चों के साथ-साथ बड़ो को भी पसंद होता है। इसे बनाना तो बहुत ही आसान होता है लेकिन हर बार एक ही स्वाद के साथ खाया जाए तो खाने वाला बोर हो जाता है।
पास्ता और आपका स्वाद बदलने के लिए आज हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं कि कैसे आप अलग-अलग तरह के सॉसेज को पास्ता के साथ ट्राई कर सकती हैं और स्वाद बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं इन सॉसेज के बारे में।
मरीनारा सॉस
इटैलियन और अमेरिकन व्यंजनों के साथ उपयोग किया जाने वाला यह सॉस टमाटर से बनाया जाता है। टमाटर के साथ-साथ इसमें प्याज, अदरक, चिली फ्लेक्स, ऑरेगेनो, नमक और ऑलिव आयल का इस्तेमाल किया जाता है। रोजाना के टोमैटो सॉस की जगह एक बार इस सॉस को जरूर ट्राई करें।
इसे जरूर पढ़ें-पास्ता के लिए घर पर ऐसे बनाएं व्हाइट क्रीम
अल्फ्रेडो सॉस
अल्फ्रेडो सॉस से बनने वाला अल्फ्रेडो पास्ता पूरी दुनिया में फेमस है और इसका स्वाद ऐसा है की आपके मुंह में पानी ले आएगा। इस सॉस(घर पर ऐसे बनाएं सोया सॉस) को बनाने के लिए बटर, क्रीम चीज, अदरक और इटैलियन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है।
कार्बनारा क्रीम सॉस
यह क्रीमी सॉस है जो पास्ता को बहुत ही बढ़िया और स्वादिष्ट स्वाद देता है। इसे बेकन, अंडे, पार्मेज़ान चीज, नमक, मशरूम और काली मिर्च के साथ टॉस किया जाता है। आपने व्हाइट सॉस पास्ता भी खाया होगा और रेड सॉस पास्ता भी लेकिन कार्बोनारा क्रीम सॉस में बना पास्ता बहुत ही ज्यादा टेस्टी होता है। आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।
बीन बोलोग्नाइज
बीन के साथ-साथ टमाटर प्यूरी, अदरक, प्याज, गाजर, और करी पत्ता आदि से बना यह सॉस दिखने में गाढ़ी मोमोज(कैसे हुई मोमोज़ की शुरुआत) की चटनी जैसा लगता है। आप चाहें तो किसी दूसरे स्नैक्स के साथ भी इसे बना सकती हैं और खा सकती हैं। यह आपके खाने के स्वाद को बढ़ा देगा।
इसे जरूर पढ़ें-Momos खाने के लिए बाहर जाने की क्या जरूरत है, घर पर ही बनाएं
आपने इनमें से कौन-सा सॉस पास्ता खाया है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।