15 मिनट में टेस्टी व्हाइट सॉस पास्ता बनाएं, जानें रेसिपी

आजकल लोग फास्टफूड खाना अधिक पसंद करते हैं और इसलिए आजकल हर घर में फास्टफूड की भरमार होती है। उन्हीं फास्टफूड में से एक है पास्ता। पास्ता कई लोगों का पसंदीदा होता है और इसे कई बार अलग-अलग तरीके से भी बनाते हैं। रेड सॉस पास्ता तो आपने कई बार बनाया होगा लेकिन, क्या आपने कभी व्हाइट सॉस पास्ता बनाया है। अगर नहीं तो इसे घर पर ज़रूर ट्राई करें। रेड सॉस पास्ता की तरह ही आपके बच्चों को व्हाइट सॉस पास्ता बहुत पसंद आएगा। इसे घर पर आप आसानी से बना सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं व्हाइट सॉस पास्ता की रेसिपी जो बेहद ही टेस्टी और लाजवाब होता है। आपको इसे बनाने के लिए कौन सी सामग्री चाहिए और इसे कैसे बनाना है ये ज़रूर जानना चाहिए। तो बिना देर किए हुए आइए जानते हैं व्हाइट सॉस पास्ता की रेसिपी के बारे में।
व्हाइट सॉस पास्ता Recipe Card
यकीनन व्हाइट सॉस पास्ता आपके परिवार वालों को ज़रूर पसंद आएगी।
Ingredients
- पास्ता- 200 ग्राम
- ऑलिव ऑयल- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- मक्खन- 3 चम्मच
- मैदा- 1 कप
- काली मिर्च- 3
- धनिया पत्ता- 2 चम्मच
- क्रीम- 1/4 कप
- अनार के दानें- गार्निश के लिए
- चिली फ्लेक्स- 1/2 चम्मच
- ओरेगानो-1/4 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले पास्ता को गरम पानी में उबाल लीजिए और उसे छान का किसी बर्तन में निकाल लीजिए।
- Step 2:
उसके बाद एक पैन को गैस पर गरम होने के लिए रखें, जब पैन गरम हो जाए तो उसमें मक्खन और क्रीम को डालिए।
- Step 3:
जब मक्खन और क्रीम पिघल जाएं तो इसमें मैदा डालकर डालकर भूनें।
- Step 4:
इसके बाद इसमें काली मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करिए। याद रहे इसे लगातार चलाना है ताकि इसमें गाठ न पड़ें।
- Step 5:
आप लगभग इसे 2 से 3 मिनट तक लगातार भूनते रहें।
- Step 6:
2 से 3 मिनट भूनने के बाद इसमें उबला हुआ पास्ता डालें और अच्छे से मिक्स कर के 1 मिनट पकने के लिए छोड़ दीजिए।
- Step 7:
अब इसे किसी प्लेट में निकाल लीजिए और इसके ऊपर से धनिया पत्ता और अनार के दानें को डालकर सर्व कीजिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।