Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:04 AM IST

पास्ता के लिए घर पर ऐसे बनाएं व्हाइट क्रीम

<span style="font-size: 10px;">अगर आप भी बाजार जैसा व्हाइट सॉस पास्ता बनाना चाहती हैं जो सबको पसंद आए तो आज हम आपके लिए लाए हैं व्हाइट क्रीम की रेसिपी।</span>
Updated:- 2022-10-10, 17:37 IST
white cream sauce for pasta

पास्ता हर किसी को पसंद होता है और हर घर में बनता है। पास्ता के तरह के होते हैं जैसे व्हाइट सॉस पास्ता और कैचअप पास्ता। बच्चे तो वैसे भी बाहर का खाना खाना पसंद करते हैं और जब बात पास्ता की आती है तो व्हाइट सॉस पास्ता सबकी पहली पसंद होता है।

लेकिन बच्चे बाहर का बना पास्ता ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि उनका व्हाइट सॉस बहुत अच्छा होता है और पास्ता को और भी ज्यादा टेस्टी बना देता है। आज हम आपको व्हाइट सॉस बनाने की रेसिपी बताने वाले हैं जिससे जब आप घर पर पास्ता बनाएंगी तो आपके बच्चे बाहर का पास्ता भूल जाएंगे। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाई जाती है पास्ते के लिए व्हाइट सॉस क्रीम।

सामग्री

white cream

  • दूध- 2 गिलास
  • कॉर्न स्टार्च- 2 चम्मच
  • क्रीम- 1 चम्मच
  • अदरक लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • मेयोनीज- 1 चम्मच
  • घी- 1 चम्मच

इसे जरूर पढ़ें-घर पर झटपट बनाएं इंस्टेंट मग पास्ता, जानें रेसिपी

विधि

  • सबसे पहले एक पैन लें और उसने घी को गर्म कर लें।
  • जब घी गर्म हो जाए तो उसमें दूध डाल लें और दूध को अच्छे से पका लें।
  • दूध को 10 मिनट पकाने के बाद उसमें कॉर्न स्टार्च(कॉर्नस्टार्च के बारे में कितना जानती हैं आप?) और फ्रेश क्रीम डाल दें और अच्छे से हिला लें।
  • अब इसमें मेयोनीज और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दें और इसे अच्छे से पक लें।
  • जब यह गाढ़ी हो जाए तो आप इसे पास्ता में इस्तेमाल कर सकती हैं।लीजिये तैयार आपकी व्हाइट क्रीम जिसे आप पास्ता में इस्तेमाल कर सकती हैं।

अन्य इस्तेमाल

pasta

  • आप इस क्रीम को 2-3 दिन तक स्टोर कर सकती हैं।
  • इस क्रीम का इस्तेमाल आप मैगी, मैक्रोनी और मोमोज के साथ भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अगर आपको ग्रेवी मोमोज(मोमोज़ की शुरुआत कहां से हुई थी) पसंद है तो आप इस ग्रेवी में रेड सॉस और सेजवान चटनी मिलाकर मोमोज की ग्रेवी भी तैयार कर सकती हैं।
  • आप पास्ता को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें मैगी मसाला का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अगर पास्ता में काली मिर्च या बाकी खड़े मसालों का भी इस्तेमाल किया जाए तो वह और भी ज्यादा स्वाद देता है।

इसे जरूर पढ़ें-घर पर झटपट बनाएं दाल पास्ता, टेस्ट और हेल्थ दोनों में है बेस्ट

हम इसी तरह टेस्टी और हेल्दी रेसिपीज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।