Dhaniya Panjiri Recipe: जन्माष्टमी पर धनिया पंजीरी बनाकर भगवान कृष्ण को लगाएं भोग

इस जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण को अपने हाथों से बनी धनिया पंजीरी का भोग लगाएंगी, तो उनका विशेष आशीर्वाद आपको जरूर मिलेगा। आइए इसकी आसान रेसिपी के बारे में जानें। 
how to make coriander panjiri recipe

धनिया पंजीरी बनाने की सामग्री

  • धनिया पाउडर- 100 ग्राम (एक कप)
  • देसी घी - 3 बड़ा चम्‍मच
  • मखाने - 1/2 कप
  • पिसी चीनी या बूरा -1/2 कप
  • पका नारियल -1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • काजू और बादाम - 10-10
  • चिरौंजी - 1 चम्मच
dhaniya panjiri recipe

सूखे धनिया की पंजीरी बनाने की विधि

अगर आप भी जन्माष्टमी का व्रत रखती हैं और आपके घर में भी पूजा होती है, तो आप धनिया पंजीरी का प्रसाद ऐसे बनाएं।

  • एक कड़ाही में 1 चम्मच घी डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म होने दें। फिर, आप इसमें बारीक पिसे धनिये को अच्छी सुगंध आने तक भूनें।
  • आप पहले साबुत धनिया लेकर भी उसे भूनकर पीस सकती हैं। अब पिसे हुए धनिया को कड़ाही में थोड़ा भूनें।
  • जब धनिया भून जाए, तब आप इसमें मखाने को काटकर चार टुकड़े कर लें।
  • फिर, बचा हुआ घी डालकर घी में तलकर निकाल लें। भुने मखाने को बेलन या किसी भारी चीज से दरदरा पीस लें।
  • अब आपको धनिया पंजीरी में काजू और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट को छोटे-छोटे काट लें।
  • अब आप भुने हुए धनिया पाउडर, दरदरे मखाने, कद्दूकस किया नारियल, बूरा और मेवे मिलाकर पंजीरी बना लें।

इसे जरूर पढ़ें:केसर और पिस्ता वाली साबूदाने की खीर

dhaniya panjiri recipe in hindi

भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाने वाली धनिया पंजीरी घर पर ही सिर्फ 10 मिनट में आसानी से तैयार हो जाएगी। आप इसे भगवान को भोग लगाने के बाद सबको प्रसाद की तरह बांटें और खुद भी इसे प्रसाद की तरह लें।

कहते हैं जन्माष्टमी के दिन धनिया पंजीरी के बिना भगवान की पूजा करना अधूरा सा माना जाता है। इस साल आप भी बाल गोपाल को धनिया पंजीरी का भोग लगाना ना भूलें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP