घर में आने वाले हैं लड़केेेेवाले देखने तो बनाएं काजू केे पकौड़ेे

शादी का सीज़न शुरू होने वाला है। खरमास खत्म हो गया है। रिश्ते की बात हर घर में शुरू हो गई है। कहीं किसी को लड़के देखने आने वाले हैं तो कहीं रिश्ते की बात शुरू हो चुकी है। अगर आपके घर भी आपको लड़केवाले देखने आने वाले हैं तो उन्हें बाहर से कोई चीज लाकर नाश्ते में सर्व करने की जगह घर पर ही अपने हाथों से काजू के पकौड़े बनाकर सर्व करें। लड़के वाले केवल और केवल हां कहेंगे। आपके लिए भी और काजू के पकौड़ों के लिए भी।
सबसे अच्छी बात है कि इसे बनाना भी बहुत आसान है। यह एक इंडियन डिश है जो आप किटी पार्टी में भी सर्व कर सकती हैं।
ऑब्जेक्टिव्स
- कितने लोगों के लिए: 02
- कुकिंग टाइम: 30 मिनट
जरूरी चीजें
- 1 कप काजू
- 1/2 कप बेसन
- 1/2 कप चावल का आटा
- लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1/2 कप बारीक कटा पुदीना
- 1 चम्मच दरदरा सौंफ
- आश्यकतानुसार तेल
- स्वादानुसार नमक
इस तरह बनाएं
- सबसे पहले पकौड़े बनाने के लिए घोल तैयार करें। इसके लिए एक बर्तन में बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक और सौंफ डालें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं। (Read More: आया मौसम पालक-मूंग दाल पकौड़ों का)
- अब एक कढ़ाही में गर्म तेल डालें और उसे गैस पर गर्म होने के लिए रखें।
- जब तेल गर्म हो जाए तो एक चम्मच गर्म तेल बेसन के मिश्रण में डालें। इसके अलावा उसमें अब पुदीने के पत्ते और काजू भी डाल दें। फिर इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
- अब इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी छिड़कें और गूंद लें।
- अब मिश्रण को छोटे-छोटे पीसेस में काट लें। अब इन पीसेस को गर्म तेल में डालें और सुनहरा होने तक तलें।
अब इसे धनिया-पुदीना की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
