लौकी खाना आप भी कर सकते हैं पसंद, ट्राई करें 3 लजीज रेसिपी

लौकी एक ऐसी सब्जी है जिसे बहुत से लोग खाना पसंद नहीं करते हैं। ग्रेवी वाली या सूखी सब्जी बनाती है फिर भी इसे कई लोग खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन कई लोगों का मानना है कि लौकी सेहत के लिए बेस्ट होती है, इसलिए इसे किसी न किसी रूप में लौकी को आहार में ज़रूर शामिल करना चाहिए।
ऐसे में अगर आपको भी लौकी की सब्जी पसंद नहीं है तो फिर आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है। जी हां, इस लेख में हम आपको लौकी से बनने वाली 3 ऐसी लजीज रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें एक बार ट्राई करने के बाद आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। आइए जानते हैं।
लौकी से दुधी भाजी बनाएं

सामग्री
लौकी-250 ग्राम, नारियल-1/3 कप कद्दूकस किया हुआ, तेल-2 चम्मच, हरी मिर्च-2, प्याज-1/2 कटा हुआ, नमक-स्वादानुसार, हींग-1 चुटकी
बनाने का तरीका
- सबसे पहले लौकी को छीलकर अच्छे से साफ कर लें और मीडियम पीस में काट लें।
- इधर एक पैन में तेल को डालकर गर्म करें।
- अब इसमें लौकी और प्याज को डालकर कुछ देर भून लें।
- इसके बाद इसमें हींग, हरी मिर्च और नमक को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसे ढक्कन को ढककर लगभग 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- जब लौकी नरम हो जाए तो उसमें कद्दूकस नारियल को डालकर कुछ देर पका लें।
इसे भी पढ़ें:दिल्ली-एनसीआर में गोवा का फील है पाना तो इस परफेक्ट प्लेस को करें एक्सप्लोर
लौकी का हलवा बनाएं

सामग्री
घी-4 चम्मच, लौकी- 2 कप कद्दूकस की हुई, चीनी-4 चम्मच, इलायची-2-3, ड्राई फ्रूट्स-1/2 कप, होल मिल्क-2 कप
बनाने का तरीका
- हलवा बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छीलकर अच्छे से कद्दूकस कर लें।
- इधर के कढ़ाही में घी को डालकर गर्म करें और इसमें लौकी को डालकर कुछ समय के लिए भून लें।
- अब इसमें होल मिल्क को डालकर कुछ देर भून लें।(घर पर तैयार करें देसी स्टाइल पिज्जा)
- जब दूध गाढ़ा होने लगे तो इसमें चीनी और ड्राई फ्रूट्स को डालकर अच्छे से पका लें।
- जब हलवा के किनारे-किनारे से घी छोड़ने लगे तो गैस को बंद कर दें।
इसे भी पढ़ें:मार्केट जैसा सॉफ्ट तंदूरी नान बनाने के टिप्स एंड ट्रिक्स
लौकी की पूरी

सामग्री
लौकी-2 कप कद्दूकस, धनिया पत्ता-2 चम्मच, हींग-1 चुटकी, नमक-स्वादानुसार, तेल-2 कप, आटा-5 कप
बनाने का तरीका
- सबसे पहले लौकी को छीलकर अच्छे से कद्दूकस कर लें।
- इधर एक बर्तन में आटे को रखकर ज़रूर के हिसाब से पानी को डालकर अच्छे से गूंथ लें।
- अब कद्दूकस लौकी को आटे में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद आटे में नमक, हींग और धनिया पत्ता को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इधर एक कढ़ाही में तेल को डालकर गर्म कर लें।(ढाबे जैसा मटर पनीर)
- अब आटे में से लेकर पूरी के आकार में बेल और तेल में डालकर डीप फ्राई कर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।