घर पर तैयार करें देसी स्टाइल पिज्जा, जानें रेसिपीज

अगर आप फास्ट फूड ज्यादा खाते हैं तो अब आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको पिज्जा बनाने की आसान रेसिपीज साझा कर रहे हैं, जिसे वीकेंड पर ट्राई किया जा सकता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-02-10, 14:16 IST
desi style pizza recipes in hindi

क्रिस्पी वेजिटेबल, इटालियन हर्ब्स और चटपटे सॉस से भरा लजीज और स्वादिष्ट पिज्जा खाना किसे पसंद नहीं है भला....। बच्चों के मुंह में तो पिज्जा का नाम सुनते ही पानी आ जाता है। कई लोग तो पिज्जा के इतने दीवाने होते हैं कि डिनर में भी पिज्जा खाना पसंद करते हैं। हालांकि, हर रोज बाहर का पिज्जा खाना सेहत के लिए भी ठीक नहीं होता।

इसलिए हम घर पर पिज्जा बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो परफेक्ट नहीं बन पाता। तो चलिए आज हम आपकी इन मुश्किलों को आसान बना देते हैं और आपको ऐसी रेसिपीज के बारे में बताते हैं, जिसका स्वाद आपके बच्‍चों को बहुत अच्छा लगेगा। जी हां, आज हम देसी स्टाइल पिज्जा को घर पर बनाने के आसान तरीके साझा कर रहे हैं।

शिमला मिर्च बन पिज्‍जा रेसिपी

Pizza recipes in hindi

सामग्री

  • 4- बन
  • 4 चम्मच- शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 4 चम्मच- पनीर (बारीक कटा हुआ)
  • 1- प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 कप- चीज (कद्दूकस की हुई)
  • 3 चम्मच- पिज्जा सॉस
  • 2 चम्मच- बटर
  • स्वादानुसार- नमक

इसे ज़रूर पढ़ें-चीज़ बर्स्‍ट पराठा पिज़्ज़ा घर में 10 मिनट में बनाएं

बनाने का तरीका

  • पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में गैस पर रखें और गर्म कर लें। फिर 1 चम्मच मक्खन डालें और बन को दोनों तरफ से सेंक लें।
  • फिर बन को ऊपर की ओर से बीचों बीच थोड़ा गहरा कट कर लें। ऐसा करने पर बन में एक बड़ा सा होल नजर आएगा। इस होल में ही आपको सारी सामग्री फिल करनी होगी।
  • बन को कट करने के बाद शिमला मिर्च और प्याज को बारीक काट लें। साथ ही, पनीर और चीज को अलग-अलग कद्दूकस कर लें। बेहतर होगा कि आप शिमला मिर्च को हल्का उबाल लें।
  • अब दोबारा पैन में मक्खन डालें और शिमला मिर्च, प्याज को डालकर हल्का फ्राई कर लें। जब सब्जियों से खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें और इसे एक प्लेट में निकाल लें। (शिमला मिर्च से जुड़े हैक्स)
  • फिर बन पर पिज्जा सॉस लगाएं और ऊपर से कद्दूकस किया हुआ पनीर, चीज डालें।
  • इसके बाद फ्राई की हुई प्याज और शिमला मिर्च बन के अंदर डाल लें और ऊपर से दोबारा कद्दूकस की हुई चीज की लेयर डाल दें।
  • अब आपको एक ग्‍लास लिड वाला पैन लेना है। इस पैन में थोड़ा-सा बटर लगाएं और फिल किए हुए बन को उसके अंदर रख दें। ऊपर से लिड लगा दें।
  • मीडियम आंच में 10 मिनट के लिए बन को बेक होने दें। बस आपका बन पिज्जा बनकर तैयार है।

कॉर्न पिज्जा रेसिपी

Bun pizza recipe in hindi

सामग्री

  • 1- टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1 कप- कॉर्न (उबले हुए)
  • स्वादानुसार- नमक
  • 1 कप - चीज
  • 1 कप- पनीर (कटा हुआ)
  • 1- पिज्जा बेस

इसे ज़रूर पढ़ें-घर पर आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो करें और बनाएं 'बन पिज्‍जा'

बनाने का तरीका

  • पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले बेस को निकाल कर तवे पर सेंक लें। इससे पिज्जा का बेससॉफ्ट हो जाएगा।
  • फिर बेस पर सॉस लगाकर रख दें और इतने टमाटर काट कर रख लें। साथ ही, कॉर्न को कुकर में उबालने के लिए रख दें।
  • अब गैस पर एक पैन रखें और मक्खन को डालकर पिघला लें और पनीर, टमाटर डालकर अच्छी तरह से पका लें।
  • फिर यह सभी सामग्री को बेस पर डालें और ऊपर से चीज को डाल दें। अब ओवन को 200 डिग्री पर पिज्जा को 10 से 12 मिनट के लिए रख दें।
  • अब बेस को ओवन में पकने के लिए छोड़ दें। बस आपका पिज्जा तैयार है, जिसे आप सॉस के साथ सर्व कर सकती हैं।

इसके अलावा, आप पिज्जा में दाल मखनी का तड़का लगा सकती हैं और अपना अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर करें। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आएगा। अगर ये रेसिपीज आपको दिलचस्प लगी तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।