Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:28 PM IST

भरवा करेला इस तरीके से बनाएंगी तो कभी नहीं लगेगा कड़वा, जानें रेसिपी

आज हम आपको रेसिपी ऑफ द डे में भरवा करेला बनाने की ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिससे आपको करेले बिल्‍कुल भी कड़वे नहीं लगेंगे।
Updated:- 2021-04-04, 09:12 IST
bharwa karela recipe Main

वैसे तो करेले की सब्‍जी के कड़वा होने के कारण बहुत से लोग इसे खाने से बचते हैं। लेकिन आज हम आपको भरवा करेला बनाने की ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिनसे आपको करेले बिल्‍कुल भी कड़वे नहीं लगेंगे। एक बार करेले की इस रेसिपी को खाने के बाद हमेशा आप इसे बनाकर खाएंगी। भरवा करेले की यह टेस्‍टी और हेल्‍दी सब्‍जी बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी पंसद आएगी। भरवा करेला बेहद ही स्वादिष्ट होता है और इसे एक बार आप जरूर ट्राई करें। आइए इसकी आसान रेसिपी के बारे में विस्‍तार से जानें।

भरवा करेले Recipe Card

भरवा करेलेे की स्वादिष्ट रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 15 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Pooja Sinha

Ingredients

  • करेला- 6
  • लहसुन- 5 से 6
  • हरी मिर्च- 3
  • जीरा- 1 चम्मच
  • मूंगफली- 25 ग्राम
  • सरसों के बीज- 1 चम्मच
  • कच्चा आम - 1/2
  • पानी- 3/2 कप
  • नमक- 1 चम्मच
  • तेल- 1 बड़ा चम्मच
  • कटा हुआ प्याज- 2
  • कटा हुआ टमाटर- 1
  • हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
  • अजवाइन- 1/2 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले करेले को धोकर इसे छील लें और करेले को बीच में से काटकर बीजों को निकाल लें।

  2. Step 2:

    मसाले बनाने के लिए जार में लहसुन, हरी मिर्च, जीरा, मूंगफली, सरसों का दाना और कच्‍चे आम को डालकर पीस लें।

  3. Step 3:

    अब सभी करेले को पानी में नमक डालकर उबाल लें।

  4. Step 4:

    करेले के लिए स्‍टफिंग बनाने के लिए तेल गर्म करके प्‍याज, टमाटर और मसाले को डालकर अच्‍छी तरह से भून लें।

  5. Step 5:

    अब स्‍टफिंग को करेले में भरकर इसे भी अच्‍छी तैयार से पका लें। आपके भरवा करेले तैयार है। इस तरह की और रेसिपीज जानने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

बनाने का तरीका

  • भरवा करेले बनाने के लिए सबसे पहले इसे अच्‍छी तरह से धोकर छील लें। लेकिन आपको करेले के डंठल को नहीं काटना है। सभी करेले को एक-एक करके अच्‍छी तरह से छील लें। आपको छिलकों को फेंकना नहीं है बल्कि इसे मसालों के साथ पकाना है इसलिए इसे एक साइड में रख दें।

karela recipe inside

  • अब सभी करेले को बीच में से कट करके इसमें मौजूद बीजों को निकाल लें। फिर इसमें से मोटे दाने वाले बीजों को अलग कर दें और छोटे दाने वाले बीजों को मसाले में मिलाने के लिए रख दें। अब करेले के छिलकों को बारीक काट लें।
  • करेले का मसाला बनाने के लिए जार में लहसुन, हरी मिर्च, जीरा, मूंगफली, सरसों का दाना और कच्‍चे आम को पतला-पतला काटकर डाल दें। फिर इसमें थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें। मसाले को बारीक पीसने के बाद इसे किसी बाउल में निकाल लें।
  • अब हम करेले को उबालने के लिए गैस को ऑन करके उस पर पतीला रखकर पानी और नमक डालेंगे और इसमें करेले डाल देंगे। इससे करेले का कड़वापन पानी में निकल जाएगा। इसे एक उबाल आने तक उबालने दें फिर गैस को बंद करके सारे करेले पानी से बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
  • दूसरी तरफ एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गैस को जला दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें कटा हुआ प्‍याज डाल दें। प्‍याज को हल्‍का भून लें और इसमें कटा हुआ टमाटर डाल दें।
  • प्‍याज और टमाटर को अच्‍छी तरह से कुछ देर के लिए पका लें। फिर इसमें पीसे हुए मसाले डालकर अच्‍छी तरह से पका लें। अब इसमें सूखे मसाले डाल दें और थोड़ा सा पानी डालकर मसाले को अच्‍छी तरह से भून लें। मसाले को आप लगातार चलाते हुए पकाएं। जब यह थोड़ा सा पक जाए तो इसमें करेले के छिलके और बीज डालकर पका लें। फिर स्‍वादानुसार नमक डालकर इसे अच्‍छी तरह से मिक्‍स कर लें।
  • अब इसे ढककर 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं। मसाले को चलाते हुए 2 मिनट के लिए फिर से पका लें। फिर गैस को बंद करके इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
  • फिर करेले में इस मसाले को भर लें और फिर से सॉस पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करके उसमें अजवाइन डालें और करेले को इसमें डालकर अच्‍छी तरह से पका लें।
  • करेले को सभी साइड से अच्‍छी तरह से पका लें आपके भरवा करेले तैयार है। इसे रोटी और पराठों के साथ सर्व करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।