चाय के साथ सर्व करें सॉफ्ट गुजराती भाकरी, जानें बनाने का तरीका

भारत के हर शहर में अनोखे और स्वादिष्ट पकवानों की लंबी- चौड़ी लिस्ट होती है और उन्हें चखने का अलग ही मजा है। मगर जब हम बात गुजरात की करते हैं, तो मुंह में पानी आ ही जाता है क्योंकि गुजरात एक जीवंत शहर है। यहां देखने या करने के लिए बहुत कुछ है, जहां पर आपको आधुनिक व प्राचीन का एक बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा।
अगर आप खाने के शौकीन हैं तो यकीनन आपको गुजराती भाकरी जरूर ट्राई करनी चाहिए। यह डिश न सिर्फ गुजरातियों की ही नहीं बल्कि भारत के लगभग हर किसी की पहली पसंद है। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं घर पर भाकरी बनाने का आसान तरीका, जिसे आप चाय या फिर सब्जी के साथ सर्व कर सकती हैं।
सॉफ्ट गुजराती भाकरी Recipe Card
आप इन आसान स्टेप्स के सॉफ्ट गुजराती भाकरी घर पर तैयार कर सकती हैं।
Ingredients
- 4 कप- गेहूं का आटा (बिना छाने हुआ)
- 1 चम्मच- जीरा पाउडर
- 4 चम्मच- घी
- स्वादानुसार- नमक
- 1 कप- गर्म पानी
Step
- Step 1:
एक बर्तन में गेहूं का आटा डालें और फिर उसमें नमक मिलाकर अच्छी तरह से मिला लें।
- Step 2:
फिर जीरा को हल्की आंच पर भून लें और आटे में घी डालकर गर्म पानी से गूंथ लें।
- Step 3:
इसके बाद आप आटे को लगभग 10 से 15 मिनट के लिए रख दें।
- Step 4:
10 से 15 मिनट बाद आटे से छोटे-छोटे गोले निकालें और बेल लें।
- Step 5:
अब गैस पर तवा गर्म करें और भाकरी को हल्की आंच पर दोनों साइड से सेंक लें।
- Step 6:
फिर ऊपर से बटर लगाएं और गरमा-गरम चाय के साथ सर्व करें।
बनाने का तरीका

- भाकरी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में गेहूं का आटा डालें और उसमें नमक मिलाकर अच्छी तरह से मिला लें। (सॉफ्ट गुड़ की रोटी रेसिपी)
- फिर जीरा को हल्की आंच पर भून लें और इसे दरदरा पीसकर आटे में डाल दें। अब आटे में घी डालें और गर्म पानी से गूंथ लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- चाय के साथ बनाएं टेस्टी मीठी नारियल की रोटी, नोट करें रेसिपी
- अब आटे को थोड़ी देर के लिए मसल लें ताकि सभी मसाले आटे में मिल जाएं। इसके बाद आटे को लगभग 10 से 15 मिनट के लिए रख दें।
- 10 से 15 मिनट बाद आटे से छोटे-छोटे गोले निकालें और रोटी की तरह बेल लें, लेकिन इसे रोटी के मुकाबले थोड़ा मोटा बनाएं। (गुजराती मसाला भात रेसिपी)
- अब गैस पर तवा गर्म करें और भाकरी को हल्की आंच पर दोनों साइड से सेंक लें। जब भाकरी दोनों तरफ से ब्राउन हो जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- फ्रिज में रखे हुए आटे से भी बनेगी फूली-फूली और सॉफ्ट रोटी, जानें हैक्स
- फिर ऊपर से बटर लगाएं और गरमा-गरम चाय के साथ सर्व करें। आप इसे सूखी सब्जी के साथ भी परोस सकती हैं।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।